ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश

मध्‍य प्रदेश के सरकारी स्‍कूलों के लिए अवकाश का एलान, एक मई से लेकर 15 जून तक छुट्टियां मनाएंगे छात्र

भोपाल। मध्‍य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए एक मई से गर्मी की छुट्टी रहेगी, जबकि शिक्षकों के लिए एक मई से लेकर नौ जून तक अवकाश रहने वाला है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में साल 2023-24 का शैक्षणिक सत्र 17 अप्रैल से शुरू होगा। साथ ही स्कूल शिक्षा विभाग ने बुधवार को सरकारी स्कूलों में साल 2023-24 के लिए अवकाश की घोषणा की। बता दें कि विद्यार्थियों के लिए एक मई से लेकर 15 जून तक अवकाश रहेगा।

विभागियों अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, गर्मी की छुट्टी के बाद विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए अवकाश की तिथि एक जैसी रहेंगी। दरअसल, गर्मी की छुट्टी में विद्यार्थियों की तुलना में शिक्षकों की छुट्टियां करीब एक सप्ताह कम है।

गर्मी से लेकर ठंड की छुट्टी तक एलान

विभागियों अधिकारियों ने बताया कि दशहरा की छुट्टियां 23 से लेकर 25 अक्टूबर तक रहेंगी। इसके अलावा दीपावली और ठंड की छुट्टियों की तारीख भी सामने आईं। मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में दीपावली की 10 से लेकर 15 नवंबर तक छुट्टी रहेगी, जबकि 31 जनवरी से 4 जनवरी, 2024 तक ठंड की छुट्टी रहेगी। इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।

Related Articles

Back to top button