ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
मध्यप्रदेशमध्यप्रदेश व अन्य राज्यमुख्य समाचार

लाडली बहनों के लिए एक और खुशखबरी, खाते में जमा होंगे 5000/-

अब योजना की दूसरी किस्त 10 जुलाई को इनके खातों में आएगी।

भोपाल। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की सवा करोड़ महिलाओं के लिए एक और खुश खबरी है। राज्य की शिवराज सरकार ने प्रदेश की सभी बहनों को स्वावलम्बी और आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने के लिए खातों में 1209.64 करोड़ रुपए की राशि अंतरित कर दी है और अब योजना की दूसरी किस्त 10 जुलाई को इनके खातों में आएगी। लेकिन इससे पहले अगर आपको 5000 रु. जीतने का एक मौका मिल जाए तो..। दरअसल इसके लिए शिवराज सरकार ने ‘एमपी माय गांव’ कॉम्पिटिशन का आयोजन किया है। इसके लिए आप सभी महिलाएं 5 जुलाई तक अपनी प्रविष्टि भेज सकती हैं।

₹1000 का कितना बढ़िया उपयोग किया, सिर्फ इतना बताना है

यह प्रतियोगिता महिला बाल विकास विभाग की ओर से संचालित की जा रही है। प्रेस अधिकारी बिंदु सुनील ने बताया कि यदि उनके मन की बात, समाज मे महिला सशक्तिकरण और पोषण को बेहतर करने की दिशा में प्रेरणादायक होगी और उसका प्रस्तुतीकरण भी प्रभावी होगा, तो उसे सम्मानित किया जायेगा। इस प्रतियोगिता में टॉप 10 मन की बात कहने वाली महिलाओं को ₹5000 नगद पुरस्कार दिया जाएगा। यह पुरस्कार उनके बैंक खाते में डायरेक्ट ट्रांसफर कर दिया जाएगा। इस प्रतियोगिता के तहत मन की बात सबमिट करने की लास्ट डेट 5 जुलाई घोषित की गई है।

प्रतियोगिता के नियम व शर्ते

  • प्रतियोगिता केवल मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की हितग्राही बहनों के लिये है।
  • प्रतियोगिता में शामिल होने के लिये प्रतिभागी बहनों को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का पंजीयन क्रमांक लिखना अनिवार्य होगा।
  • पंजीयन क्रमांक के बिना प्रविष्टि को रद्द माना जाएगा।
  • प्रतिभागी बहनों को अपने खातें में यह पैसा पाकर आपको कैसा लगा, आप इन पैसों का क्या कर रही है, लाड़ली बहना योजना महिलाओं के सशक्तिकरण में कैसे उपयोगी रहेगी, इन तीन बिन्दुओं पर अपनी मन की बात लिखना अनिवार्य होगा।
  • प्रतिभागी को प्रविष्टि के साथ अपना पूरा नाम, गाँव/शहर का पिनकोड, लाड़ली बहना योजना का पंजीयन क्रमांक और अपना मोबाइल नम्बर अनिवार्य रूप से लिखना होगा।
  • एक प्रतिभागी द्वारा केवल एक ही प्रविष्टि स्वीकार की जाएगी।
  • प्रविष्टियों का चयन और अंतिम निर्णय विशेषज्ञ पैनल द्वारा किया जाएगा।
  • इस संबंध में कोई भी पत्राचार नहीं किया जाएगा।
  • प्रविष्टियाँ विषय से संबंधित होना चाहिए, किसी भी तरह की अनुचित एवं आपत्तिजनक शब्दावली प्रयोग करने की स्थिति में प्रविष्टि रद्द कर दी जाएगी।
  • प्रतियोगिता के लिए ऑफिशल वेबसाइट- mp.mygov.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button