ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
देश

देवेन्द्र फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात राजनीतिक उलटफेर के कयास

महाराष्ट्र की राजनीति में बड़े उलटफेर के कयास लगाये जा रहे हैं। गुरुवार को प्रदेश के दो धुर विरोधी नेता एक साथ हंसी-खुशी से मिलते और बातचीत करते दिखे। इसके बाद से चर्चाओं का बाजार गर्म हो उठा है। दरअसल महाराष्ट्र विधानसभा में जाते समय डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आमने-सामने आ गए। इसके बाद दोनों ना सिर्फ हंसते-मुस्कुराते दिखे बल्कि देर तक बातचीत करते रहे। उनके साथ आदित्य ठाकरे भी थे। ये दोनों ही नेता अपनी मुख्यमंत्री की कुर्सी जाने के पीछे एक-दूसरे को मुख्य वजह मानते हैं। फिर भी दोनों की इस तरह से प्यार भरी मुलाकात हैरान करनेवाली थी। देखें वीडियो –

राजनीतिक दुश्मनी का इतिहास

बीते साल एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना के 40 विधायकों ने बगावत कर दी थी और फिर भाजपा के साथ सरकार बन गई। देवेन्द्र फडणवीस को इस टूट-फूट का मास्टर माइंड माना जाता है। वहीं उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस का दामन थाम कर देवेन्द्र फडणवीस की मुख्यमंत्री की कुर्सी हथिया ली थी। ऐसे में दोनों ही पूर्व मुख्यमंत्री अपनी कुर्सी छीनने के लिए एक-दूसरे को जिम्मेदार मानते हैं। कभी दोस्त रहे दोनों नेता पिछले कुछ दिनों में एक-दूसरे की आलोचना के कारण चर्चा में रहे हैं। इसके बावजूद गुरुवार को महाराष्ट्र विधानसभा में साथ-साथ हंसते-मुस्कुराते नजर आए और काफी देर तक गपशप करते रहे।

सियासत में नया मोड़

उद्धव ठाकरे और देवन्द्र फडणवीस की इस मुलाकात ने अटकलों का बाजार गर्म कर दिया है। वैसे भी उद्धव ठाकरे की शिवसेना में गिने-चुने लोग ही बचे हैं। ऐसे में कयास लगाये जा रहे हैं कि बीजेपी और पुरानी शिवसेना में फिर कोई गठबंधन बन सकता है। इनकी मुलाकात से बिल्कुल भी ऐसा नहीं लग रहा था कि इनके संबंध खराब हैं। यही नहीं, सदन में भी चर्चा के दौरान भाजपा नेता और मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने उद्धव ठाकरे से इशारों में ही साथ आने को कहा। सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि अभी कुछ नहीं बिगड़ा है, उद्धवजी एक बार फिर शांति से विचार करें। इस बयान को लेकर कहा जा रहा है कि उन्होंने संकेतों में उद्धव ठाकरे को साथ आने का न्योता दिया है। वैसे, उद्धव ठाकरे ने मीडिया से बात करते हुए दावा किया कि फडणवीस से मुलाकात महज एक संयोग था और इसे राजनीतिक शिष्टाचार से ज्यादा कुछ ना समझा जाए।

Related Articles

Back to top button