ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
देश

धीरे-धीरे बढ़ रहे मरीज 19 नए संक्रमित मिला

बिलासपुर। जिले में एक बार फिर धीरे धीरे कोरोना मरीज की संख्या बढ़ने लगी है। रविवार को 19 कोरोना मरीज मिलने की पुष्टि की गई है। धीरे-धीरे मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। ऐसे में अब सावधानी बरतनी जरूरी हो गई है।

कोरोना महामारी के मामले बढ़ने की आशंका को देखते हुए ही स्वास्थ्य विभाग ने जिलेवासियों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की समझाइश दी है। क्योंकि जिलेवासी अभी भी लापरवाही करना नहीं छोड़ रहे है। जबकि स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों को जागरूक कर रही है कि अब फिर से समय आ गया है कि सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करे, लेकिन बाजार में भीड़ कम नहीं हो रही है और लोग मास्क लगाते हुए भी नजर नहीं आ रहे है। ऐसे में इस स्थिति को बेहद संवेदनशील माना जा रहा है। क्योंकि अब रोजाना में मरीज की संख्या बढ़ते ही जा रही है।

यात्रा करने वाले ही ज्यादा संक्रमित

अभी भी यात्रा करने वाले ही ज्यादा संक्रमण में आ रहे है। लंबी दूरी की यात्रा कर लौट रहे कि जांच में हर दिन कोई न कोई संक्रमित मिल रहा है। ऐसे मैं बाहर से आने वालों को हर हाल में कोरोना जांच के निर्देश दिए गए है।

ग्रामीण क्षेत्र से भी आने लगे मामले

ग्रामीण क्षेत्रों में अब कोरोना के मामले आने चालू हो गए है। दो सप्ताह से इन क्षेत्रों में मरीज मिलने लगे हैं। ऐसे में पूरा फोकस किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने जिलेवासियों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की सलाह दी है।

Related Articles

Back to top button