ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
मध्यप्रदेश

नशे में धुत होकर पत्नी-बच्चों को पीटारोकने पर पिता को कुल्हाड़ी मारी

ग्वालियर। महाराजपुरा इलाके में रहने वाले एक युवक ने अपने ही पिता पर जानलेवा हमला कर दिया। वह रात को नशा कर घर पहुंचा था। नशे में उसने अपनी पत्नी और बच्चों को पीटना शुरू कर दिया, जब पिता ने उसे टोका और न मानने पर उसे लाठी मारी तो गुस्से में उसने अपने पिता के सिर में कुल्हाड़ी दे मारी। जिससे पिता लहूलुहान होकर गिर पड़े। उसके पिता अस्पताल में वेंटीलेटर पर हैं और जिंदगी-मौत से लड़ रहे हैं। इस मामले में महाराजपुरा थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। युवक अभी पकड़ा नहीं जा सका है।

महाराजपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भौड़ेरी का पुरा में रहने कल्याण सिंह गुर्जर का बेटा रिंकू शराब पीने का आदी है। बीती रात भी रिंकू शराब के नशे में घर पहुंचा। जब उसकी पत्नी ने टोका तो पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट करने लगा। इसी दौरान उसके पिता कल्याण सिंह ने उसे रोका तो पास में रखी कुल्हाड़ी से पिता के सिर पर वार कर दिया। इससे वह गंभीर घायल हो गए और वेंटीलेटर पर हैं।

सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर झगड़ा, स्कूल में बंद कर पीटा

महाराजपुरा इलाके में सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर झगड़ा हो गया। एक युवक को लक्ष्मणगढ़ के पास रहने वाले एक ही परिवार के लोगों ने स्कूल में बंद कर पीटा। उसे यहां बंधक बना लिया था। इस मामले में महाराजपुरा पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है। बरेठा गांव में सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर जगदीश गुर्जर और विष्णु गुर्जर के बीच झगड़ा चल रहा है। सुबह इनमें झगड़ा हो गया। इसके बाद विष्णु, मनोज, दाऊ, राजेंद्र सिंह, दीपेंद्र ने उसे स्कूल में बंद कर पीटा।

Related Articles

Back to top button