ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान
मुख्य समाचार

भोपाल के प्रत्येक घर में बीएलओ स्वयं मतदाता पर्ची देने आएगा,कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह द्वारा

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के प्रत्येक घर में मतदाता पर्ची देने के लिए बूथ लेवल ऑफिसर स्वयं आएगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह द्वारा इसके लिए विशेष निर्देश दिए गए हैं। उल्लंघन करने वाले BLO के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सिर्फ पर्ची नहीं देना बल्कि मतदान के लिए प्रेरित भी करना है भोपाल कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर भोपाल लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली विधानसभाओं के सहायक रिटर्निंग ऑफिसर्स द्वारा मतदाता पर्ची वितरण एवं मतदान प्रतिशत बढ़ाए जाने के लिए क्षेत्र के सुपरवाइजर एवं बीएलओ को निर्देशित एवं प्रशिक्षित किया गया। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिए है कि मतदाताओं को वोटर पर्ची बाँटने के लिये स्वयं जायें और यह कार्य पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरा करें एवं मतदाताओं को मतदान करने प्रेरित करेंमतदाताओं से सम्पर्क के दौरान बीएलओ और अन्य मैदानी अमला मतदाताओं को यह बतायें कि मतदान के दिन वे वोटर आईडी कार्ड या 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज लेकर जरूर आयें, इससे मतदाता की पहचान शीघ्र हो सकेगी और वो बिना किसी देरी के मतदान कर सकेंगे। मतदाताओं को मतदान के लिए आमंत्रित करें। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में संपर्क कर मतदान करने हेतु प्रेरित करने के लिए विशेष प्रचार अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी मतदान केन्द्रों में "चलें बूथ की ओर अभियान" अन्तर्गत मतदाताओं से जीवन्त संवाद करें, उन्हें यह समझायें कि वोट करना उनका संवैधानिक अधिकार है। इसलिये हर मतदाता वोट जरूर करें। मतदाताओं को मतदान केन्द्र तक लाने के लिये जागरुक करें तथा अधिकाधिक मतदान सुनिश्चित करायें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button