ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
मध्यप्रदेश

बुरहानपुर में डीएफओ अनुपम शर्मा का ट्रांसफर रद कराने के लिए वन कर्मचारियों ने निकाली रैली

बुरहानपुर। आमतौर पर किसी अधिकारी के स्थानांतरण से विभाग के कर्मचारियों और नागरिकों को कोई फर्क नहीं पड़ता। लेकिन बुरहानपुर में इसके विपरीत गुरुवार को डीएफओ अनुपम शर्मा का स्थानांतरण रुकवाने के लिए वन विभाग के कर्मचारियों ने रैली निकालकर मुख्यमंत्री और वन मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। वन कर्मियों का कहना है कि अल्प समय में ही डीएफओ ने ना सिर्फ अतिक्रमणकारियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की है बल्कि जंगल की अवैध कटाई पर भी रोक लगाई है।

ऐसे कर्तव्यनिष्ठ अफसर को बिना किसी कारण हटा देना अनुचित है। कलेक्ट्रेट परिसर में निकाली गई रैली के दौरान वन कर्मियों ने नारा लगाया कि अफसर हो तो कैसा हो अनुपम शर्मा जैसा हो। ज्ञात हो की मध्य प्रदेश में यह दूसरा मामला है जब किसी अधिकारी का स्थानांतरण रुकवाने लोग सड़कों पर उतरे। इससे पहले वर्ष 2017 में कटनी जिले के पुलिस अधीक्षक आइपीएस गौरव तिवारी का स्थानांतरण रुकवाने सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए थे। तिवारी ने करोड़ों के हवाला कांड की जांच शुरू की थी।

Related Articles

Back to top button