ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश

राष्ट्रीय राजमार्ग पर 100 मीटर तक बिखरे थे मांस के लोथड़े कई वाहन कुचलकर निकले

जबलपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 में 100 मीटर तक मांस के लोथड़े बिखरे थे। कई वाहन उन्हें कुचलकर ऊपर से गुजर गए थे। जैसे ही पुलिस को इस सिलसिले में सूचना मिली, तत्काल मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई। इसी के साथ क्षत विक्षत शव को फावड़े से समेटा गया।

दरअसल, कोई अज्ञात वाहन किसी अज्ञात व्यक्ति को जोरदार टक्कर मारकर भाग गया था। घायल व्यक्ति की मौके पर ही माैत हो गई थी। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई। यहां तक कि मृतक के किसी अंग या कपड़े तक का सुराग नहीं मिला।

संजीवनी नगर पुलिस ने मौके पर पहुंचने के बाद जबलपुर सिवनी मार्ग को कुछ समय के लिए डायवर्ट कराया। इसके बाद शव के अवशेषों को सहेजने का कार्य किया गया। एएसआइ एसपी गौतम के अनुसार संभवत: देर रात किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर मौत के घाट उतारा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई, लेकिन अंधेरा होने के कारण किसी की नजर उस पर नहीं पड़ी और पूरी रात उस पर से वाहन गुजरते रहे।

पुलिस ने आसपास मृतक के शरीर के अंग और कपड़ों को तलाशने का प्रयास किया, लेकिन कोई भी ऐसा अंग या कपड़ा नहीं मिला, जिससे यह पता लग सके कि मृतक पुरुष है या महिला।

आसपास के गांवों में लापता की तलाश

संजीवनी नगर सहित भेड़ाघाट और आसपास के गांवों में घटना की सूचना दी है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कहीं किसी गांव से कोई लापता तो नहीं है। वहीं आसपास के होटल और ढाबों के कर्मचारियों से भी पूछताछ कर मृतक के सम्बंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

Related Articles

Back to top button