ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
देश

चीन ने अरुणाचल की 11 जगहों के बदले नाम भड़का विदेश मंत्रालय कहा- इससे हकीकत नहीं बदलेगी

पिछले कई सालों से चीन पूर्वी सीमा में भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश कर रहा है। चीन खुले तौर पर अरुणाचल प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में कई इलाकों पर अपना दावा करता रहा है। इस बीच चाइना ने अपने नक्शे में अरुणाचल की 11 जगहों के नाम बदल दिए हैं। चीन ने पिछले पांच साल में तीसरी बार ऐसा किया है। इसके पहले 2021 में 15 जगहों और 2017 में 6 जगहों के नाम में बदलाव किया था।

चीन ने 11 स्थानों के सूची जारी की

दरअसल, चीन के नागरिक मामलों के मंत्रालय ने रविवार को अरुणाचल के 11 स्थानों की सूची की घोषणा की। इसमें झंगनान नाम देकर उल्लेख किया गया कि यह तिब्बत का दक्षिणी भारत है। 11 स्थानों में दो भूखंड, दो आवासीय क्षेत्र, पांच पहाड़ी और दो नदियां शामिल हैं। चीन के नागरिक मामले के मंत्रालय ने भी इन स्थानों का जिक्र करते हुए नए नामों की लिस्ट जारी की है। बताया गया कि एक स्थान ईटानगर के पास है।

नामों की तीसरी लिस्ट

चीन पहले भी दो बार इस तरह की हिमाकत कर चुका है। इससे पहले 2017 में चीन ने अरुणाचल प्रदेश के छह स्थानों के नामों की घोषणा की थी। फिर 2021 में 15 चीनी स्थानों के नाम जारी किए गए। बता दें कि चीन द्वारा अरुणाचल पर अपने दावा पेश करने के लिए इस तरह की हरकत की जा रही है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने दिया जवाब

भारतीय विदेश मंत्रालय ने चीन की हरकत का जवाब दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि चीन की इस तरह की हरकतों की रिपोर्ट्स पहले भी सामने आ चुकी है। हम नए नामों को सिरे से खारिज करते हैं। अरुणाचल प्रदेश भारत अभिंत्र अंग है और रहेगा। नाम बदलने से वास्तविकता नहीं बदलती।

Related Articles

Back to top button