मुख्य समाचार
भोपाल में गलत डिजाइन और विजिबिलिटी की कमी वाले 150 प्वाइंट, इन 10 मेन चौराहों और तिराहों पर है सबसे ज्यादा खतरा

भोपाल: राजधानी में सड़क हादसों को रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने एक अनूठी पहल की है। शहर के 36 थाना क्षेत्रों में ऐसे 150 से ज्यादा ‘रेड स्पॉट’ चिह्नित किए गए हैं, जहां खराब रोड डिजाइन या इंजीनियरिंग कमियों के कारण गंभीर हादसों का खतरा बना रहता है।
पारंपरिक ‘ब्लैक स्पॉट’ व्यवस्था के उलट, जो अक्सर कई दुर्घटनाएं होने के बाद एक्टिव होती है, यह ‘रेड स्पॉट’ कॉन्सेप्ट हादसों से पहले ही सुरक्षात्मक कदम उठाने पर जोर देता है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, चार साल के एक्सीडेंट डेटा, ट्रैफिक दबाव और ऑन-साइट निरीक्षण के बाद यह लिस्ट तैयार की गई है।

