ब्रेकिंग
खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई रोशनपुरा चौराहे , भोपाल में व्यापारियों का चक्काजाम, आत्मदाह की चेतावनी
मध्यप्रदेश

परीक्षा देकर लौट रही छात्रा और उसके चचेरे भाई को गोली मारी

छतरपुर। छतरपुर में ओरछा रोड पर परीक्षा देकर घर आ रही एक छात्रा व उसके चचेरे भाई को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। घायल दोनों बहन भाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। घायल छात्रा व उसके भाई से मिलने के लिए एसपी अमित सांघी भी अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

घटनाक्रम के कक्षा 8वीं की छात्रा अपने चचेरे भाई के साथ परीक्षा देकर दोपहर में घर वापस आ रही थी। जब वह ओरछा रोड पर थी तभी अज्ञात लोग आए और कट्टे से दोनों पर फायर कर दिया। गोली छात्रा के पेट में व उसके भाई के चेहरे पर लगी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना मिलने पर एसपी अमित सांधी घायलों से मिलने के लिए पहुंचे। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चला है कि छात्रा व उसके भाई को गोली किसने और क्यों मारी है।

Related Articles

Back to top button