ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
छत्तीसगढ़

PCPNDT एक्ट का जमकर उड़ाया मखौल..! खुलासा होने पर कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए दी ऐसी सजा

सरगुज़ा। जिले में नर्सिंग एक्ट सहित PCPNDT एक्ट का जमकर मख़ौल उड़ाया जा रहा है। जिसका खुलासा राज्य की टीम के आकास्मिक निरीक्षण में हुआ है। यहां टीम ने जांच करते हुए 4 पाई है, जिसके बाद एक सोनोग्राफी केंद्र के लाइसेंस को 15 दिन के लिए जहां  कर दिया गया है, तो वही 3 सेंटरों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए जानकारी मांगी गई है।

दरअसल, राज्य स्तर की टीम को शिकायत मिली थी कि अम्बिकापुर में संचालीत सोनोग्राफी सेंटरों में नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। जिसके बाद टीम ने औचक निरीक्षण किया, तब इस बात का खुलासा हुआ कि सुनीता सोनोग्राफी सेंटर में बिना अहर्ता वाले डॉक्टर से सोनोग्राफी कराया जा रहा था। जिसके बाद टीम ने इस पर कड़ी आपत्ति दर्ज करते हुए सुनीता सोनोग्राफी के लाइसेंस को 15 दिन के लिए सस्पेंड कर दिया है और व्यवस्था दुरुस्त करने के भी निर्देश दिए है।

इधर टीम ने किलकारी हॉस्पिटल के सोनोग्राफी सेंटर, तेज सोनोग्राफी सेंटर और लाइफ लाइन अस्पताल के सोनोग्राफी सेंटर का भी निरीक्षण किया जहां टीम ने नियम अनुरूप कार्य नही पाए जाने पर तीनों सेंटरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इधर सीएमएचओ का कहना है कि सभी को जवाब प्रस्तुत करने का समय दिया है अगर जवाब संतोषप्रद नही देते तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में साफ है कि अम्बिकापुर में बड़े सोनोग्राफी सेंटर ही नियमो की अनदेखी कर रहे है जो कई सवाल खड़े कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button