ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश

उपद्रवियों की गिरफ्तारी के विरोध में उतरे ग्रामीण बोले- परेशान कर रही पुलिस

बालाघाट। पूर्व जिला पंचायत सदस्य डाली दमाहे की हत्या के बाद 3 मार्च 2022 को हुई हिंसा में शामिल उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस ने 13 महीने बाद कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि, इस कार्रवाई का कोसमी के ग्रामीण विरोध भी जता रहे हैं और पुलिस की कार्रवाई को गलत बता रहे हैं। शुक्रवार को कोसमी के दो दर्जन से अधिक ग्रामीण ज्ञापन सौंपने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और कोमसी के सौ से अधिक लोगों के खिलाफ पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई पर विरोध जताया। इस संबंध में ग्रामीणों ने नगर पुलिस अधीक्षक अंजुल अयंक मिश्रा को ज्ञापन सौंपा।

सौंपा गया ज्ञापनः

काेसमी निवासी जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मुकेश माहुले ने बताया कि पुलिस 13 महीने बाद हिंसा मामले में उन लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई कर रही है, जिन्होंने कभी कोई अपराध नहीं किया, लेकिन पुलिस उन्हें परेशान कर रही है। वहीं, पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ का कहना है कि 3 मार्च को उपद्रव करने वाले तथा पुलिस बल पर पथराव करने वाले बलवाइयों की वीडियो व ड्रोन फुटेज से पहचान की जा रही है, जो भी उस वीडियो में हिंसा फैलाता दिखेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों के साथ ज्ञापन सौंपने पूर्व विधायक मधु भगत भी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे।

बेकसूरों को फंसाया तो होगा आंदोलनः

इस दौरान ग्रामीणों और उनके साथ आए जनप्रतिनिधियों ने ज्ञापन सौंपकर बेकसूर लोगों पर कार्रवाई नहीं किए जाने की मांग है। वहीं ग्रामीणों ने यह भी ऐलान किया है कि अगर बेकसूरों पर पुलिस द्वारा जबरन कार्रवाई की जाती है तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

इनका कहना…

डाली दमाहे हत्याकांड के बाद शहर में जो कानून व्यवस्था बिगड़ी थी, उसमें साक्ष्यों के आधार कई उपद्रवियों को राउंडअप किया जा रहा है। इस मामले में और भी लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। गिरफ्तार किए गए चार नामजद आरोपितों से भी अन्य उपद्रवियों की जानकारी ली जा रही है।

-अंजुल अयंक मिश्रा, नगर पुलिस अधीक्षक, बालाघाट

Related Articles

Back to top button