ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश

दो चीतल व भालू को करंट लगाकर मारने के पांच आरोपित भेजे गए जेल

बालाघाट,बैहर। वन परिक्षेत्र बैहर के वन अमले ने करंट लगाकर तीन वन्य प्राणियों का शिकार करने वाले पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया हैं।जिन्हें शनिवार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि खुदुरगांव के जंगल में चीतल का शिकार करने के लिए करंट लगाया था,लेकिन सुबह देखे तो भालू भी मृत पाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार वन परिक्षेत्र पश्चिम बैहर के बघोली बीट कक्ष क्रमांक 1447 ग्राम ठेमा से लगे ग्राम खुदुरगांव के जंगल में शुक्रवार को सुबह दो नर चीतल जिसमें एक उम्र आठ वर्ष,दूसरा उम्र 11 वर्ष और एक नर भालू उम्र 12 वर्ष मृत हालत में पाए गए थे।जिनके आसपास से जीआइ तार,बांस की खूटियां पाई गई थी।

वन परिक्षेत्र अधिकारी कंदर्प भट्ट ने बताया कि शुक्रवार को ग्रामीणों ने सूचना दी थी कि सुबह कुछ गांव के लोग जंगल में महुआ बीनने जा रहे थे,तभी उनके पैर में तार फंस गए और पास ही दो चीतल और एक भालू मृत हालत पड़े थे।जिससे एसडीओ राकेश शाक्यवार,वन परिक्षेत्र अधिकारी कंदर्प भट्ट,सहायक परिक्षेत्र अधिकारी देवेंद्र मरावी सहित वन अमले के साथ मौके पर गए।जहां मामले को गंभीरता से देखते हुए कान्हा राष्ट्रीय उद्यान से डाग स्क्वाड टीम बुलवाई गई।बताया गया है कि शुक्रवार रात करीब तीन बजे के आसपास गांव की बिजली बंद हो गई थी।उसी 11 केवी लाइन से तार बिछाकर करंट फैलाया गया था।

ये है आरोपित

पकड़े गए आरोपितों में हरेसिंह 52 वर्ष, कमलेश पिता लोकराम मानेश्वर 32, उमेश पिता पतन सिंह तिलगाम 35 वर्ष, रोशनलाल 33 वर्ष चारों आरोपित ग्राम खुदुरगांव निवासी और अजय पिता जगदीश सिंह वाडि़वा 29 वर्ष ग्राम भादा निवासी शामिल है।

इनका कहना

खुदुरगांव के जंगल में करंट लगाकर दो नर चीतल और एक नर भालू का शिकार करने वाले पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।आरोपितों को न्यायालय में पेश कर जेल भिजवा दिया गया है।

राकेश शाक्यवार,एसडीओ बैहर।

Related Articles

Back to top button