ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
मध्यप्रदेश

सतना में बैंक के सामने बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, 22 लाख रुपये लूटे

 सतना। सतना जिले में दिन दहाड़े एक दिल-दहला देने वाली घटना हुई है। यहां बाइक में सवार होकर आए अज्ञात बदमाशों ने लूटपाट व हत्या जैसी वारदात को अंजाम दिया है। ताजा मामला सतना शहर के मुख्तियार गंज का है। जहां शराब कंपनी के बुजुर्ग कर्मचारी को लुटेरों ने गोली मारकर हत्या कर दी और उससे लगभग 22 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए हैं। दिन-दहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच है। लूट और हत्या मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मोर्चा संभाल लिया और पूरे मामले की जांच में जुटी है।

22 लाख रुपए की हुई लूट

बताया जाता है कि सतना शहर के मुख्तियार गंज में सेंट्रल बैंक आफ इंडिया की एक शाखा है। जहां शराब कारोबारी भाटिया ग्रुप का एक कर्मचारी पैसे जमा करने आया हुआ था। जैसे ही वह कार से बैंक परिसर के सामने पहुंचे। लुटेरों ने उस पर फायर कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। मृतक की पहचान संजय सिंह नाम से हुई है।

जो आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

दिन-दहाड़े गोली चालन व लूट घटना ने पुलिस के कान खड़े कर दिए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बताया जाता है कि पुलिस को मौके पर तीन खाली कारतूस मिले हैं। पुलिस ने मृतक के शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया है। इसके अलावा बैंक परिसर व अन्य दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों की पहचान पुलिस कर रही है। बताया जाता है कि लुटेरे बाइक से आए हुए थे। तो वहीं पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मामले की जांच की जा रही है। चार टीमें गठित की गई है। लूट में कितने रूपए गए हैं, इसका आंकलन अभी नहीं हो सकता है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।- आशुतोष गुप्ता, एसपी, सतना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button