ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
महाराष्ट्र

बेखौफ नक्सलियों ने की युवक की गोली मारकर हत्या

महाराष्ट्र । महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में बेखौफ नक्सलियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। आरोप है कि नक्सलियों ने 26 साल के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। नक्सलियों को उस पर पुलिस का मुखबिर होने का शक था। मृतक की पहचान गढ़चिरौली के भामरागढ़ गांव के निवासी साईनाथ नरोती के रूप में हुई है।युवक की हत्या को लेकर पुलिस ने जानकारी भी दी है। गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय ने कहा, “पुलिस मुखबिर होने के शक में नक्सलियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। साईनाथ नरोती होली के अवसर पर भामरागढ़ गांव आया था। साईनाथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था।”

इससे पहले इसी साल फरवरी में नक्सली प्रभावित छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में अज्ञात नक्सलियों ने एक हेड कांस्टेबल की हत्या कर दी थी। अधिकारी के मुताबिक, अज्ञात नक्सलियों ने एक हेड कांस्टेबल पिंडी राम वेट्टी की गला रेत कर बेरहमी से हत्या कर दी थी।दंतेवाड़ा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आर के बर्मन ने बताया कि पिंडी राम दंतेवाड़ा जिले में पुलिस लाइंस में तैनात था। वह अपने भाई के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए गांव गया था। बारात में शामिल होने के बाद वह पास के एक गांव में आराम कर रहा था, जहां नक्सलियों घर में घुसकर उसकी हत्या कर दी। नक्सलियों ने बेरहमी से उसका गला काट दिया।

 

Related Articles

Back to top button