ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
महाराष्ट्र

फ्लाइट के बाथरूम में 37 साल के शख्स को स्मोकिंग करते पकड़ा

महाराष्ट्र । एयर-इंडिया के Pee Gate  मामले के बाद अब एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है।लंदन से मुंबई आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में एक 37 साल के शख्स को फ्लाइट के टॉयलेट में स्मोकिंग करते पकड़ लिया गया।जिसके बाद सहार पुलिस ने आरोपी रत्नाकर करुणकांत द्विवेदी के खिलाफ आईपीसी की धारा 336 और विमान अधिनियम 1937 की धारा 22, 23 और 25 के तहत मामला दर्ज किया है।

वहीं, इस मामले को लेकर एयर इंडिया के क्रू मेंबर ने सहार पुलिस को बताया कि उड़ान भरने के दौरान फ्लाइट में धूम्रपान की अनुमति नहीं है लेकिन जैसे ही वह बाथरूम गया तो अलार्म बजने लगा और जब हम सभी चालक दल बाथरूम की ओर भागे तो देखा कि उसके हाथ में एक सिगरेट है। हमने तुरंत सिगरेट उसके हाथ से फेंक दी।उन्होंने आगे बताया, फिर रमाकांत ने चिल्लाना शुरू कर दिया। फिर रमाकांत ने हमारे सभी क्रू मेंबर्स पर चिल्लाना शुरू कर दिया। किसी तरह हम उसे उसकी सीट पर ले गए। लेकिन कुछ देर बाद उन्होंने विमान का दरवाजा खोलने की कोशिश की।

उसके इस व्यवहार से सभी यात्री डर गए और उसने उड़ान में नौटंकी शुरू कर दी। वह नहीं था एयर इंडिया के चालक दल के सदस्य ने सहार पुलिस को बताया कि रमाकांत हमारी एक भी बात सुनने के लिए तैयार नहीं था और वह सिर्फ चिल्ला रहा था। जिसके बाद हमने उसके हाथ-पैर बांध दिए और उसे सीट पर बैठा दिया। इसके बाद वो अपना सिर पीटने लगा।पुलिस ने कहा कि यात्रियों में एक व्यक्ति डॉक्टर था।उसने आकर उसकी जांच की। फिर रमाकांत ने कहा कि उसके बैग में कुछ दवा है, लेकिन बैग की जांच करने पर एक ई-सिगरेट बरामद हुई।

फ्लाइट के लैंड होने के बाद यात्री रमकांत को सहार पुलिस को सौंप दिया गया। जहां उसे पुलिस ने हिरासत में लेकर आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।पुलिस ने कहा कि आरोपी भारतीय मूल का है लेकिन संयुक्त राज्य अमेरिका का नागरिक है और उसके पास अमेरिकी पासपोर्ट है।पुलिस ने कहा कि हमने आरोपी के नमूने को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है ताकि पुष्टि की जा सके कि वह नशे की हालत में था या मानसिक रूप से परेशान था।मामले को लेकर अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

 

Related Articles

Back to top button