ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
दिल्ली/NCR

होली पर जापान की पर्यटक युवती के साथ बदसलूकी, पुलिस ने नाबालिग समेत तीन को पकड़ा

होली के दिन जापान की युवती से बदसलूकी का मामला सामने आया है। युवती का एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें युवती को कुछ लोग गलत तरीके से रंग लगा रहे हैं। लोग उसके सिर पर अंडा फोड़ रहे हैं। लोगों की हरकत से युवती काफी असहज दिख रही है। पुलिस को अब तक इस बाबत कोई शिकायत नहीं मिली है। हालांकि पुलिस ने तीन को गिरफ्त में लिया है।

मामला संज्ञान में आने के बाद मध्य जिला पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने जापानी दूतावास से संपर्क कर युवती की पहचान और ई-मेल के जरिए घटना के बारे में जानकारी मांगी है।

जिला पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सेन ने बताया कि वीडियो पहाड़गंज इलाके की लग रही है। इस पर संज्ञान में लिया गया है और विश्लेषण किया जा रहा है ताकि यह पता लगाया जा सके कि घटना कब और सटीक रूप से किस स्थान की है।

पहाड़गंज में जानकारी हासिल की जा रही है कि ऐसी कोई घटना हुई है या फिर वीडियो पुराना है। हालांकि होली के दिन पहाड़गंज थाने को किसी विदेशी पर्यटक ने किसी भी तरह के दुर्व्यवहार की कोई शिकायत नहीं की है। वहीं पीड़िता से संपर्क करने के लिए पुलिस ने जापानी दूतावास से युवती की पहचान व घटना से संबंधित जानकारी मांगी है। साथ ही इलाके में रहने वाले जापानी नागरिकों का विवरण एकत्र किया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि एक नाबालिग समेत तीन लड़कों को गिरफ्तार किया गया है।  उन्होंने घटना को स्वीकार कर लिया है। सभी पास के पहाड़गंज इलाके के रहने वाले हैं और होली की मस्ती में हरकत कर बैठे। उनके खिलाफ डीपी एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है। हालांकि पर्यटक की ओर से पुलिस या दूतावास में कोई शिकायत नहीं की गई है।

 

Related Articles

Back to top button