ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
मध्यप्रदेश

आकाश ट्रेवल्स की तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर तीन गंभीर

डिंडौरी। कोतवाली अंतर्गत जिला मुख्यालय से जनपद मुख्यालय समनापुर मार्ग में ग्राम धनुआसागर के पास एक तेज रफ्तार बस दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई।आकाश ट्रैवल्स के बस चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवारों को टक्कर मार दी।दुर्घटना में बाइक सवार युवक, एक महिला और एक बच्ची को गंभीर चोट आई हैं, जिन्हें लोगों की मदद से जिला अस्पताल लाया गया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने बस में पथराव कर तोड़फोड़ कर दिया। सूचना मिलने पर अपर कलेक्टर सरोधन सिंह, पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझाइश देने के बाद प्रदर्शनकारी माने।

बताया गया कि इस मार्ग में बिना परमिट के भी बस दौड़ रही हैं। लापरवाही से यह दुर्घटना हो रही है।बताया गया कि बस समनापुर से डिंडौरी की ओर आ रही थी,जबकि बाइक सवार डिंडौरी से समनापुर की ओर जा रहे थे। घायल ग्राम छाटा निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मामला कायम कर विवेचना शुरू कर दिया है। घायलों की स्थिति सभी की गंभीर बनी हुई है।उन्हें जबलपुर रेफर किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button