ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
देशमध्यप्रदेश

प्रधानमंत्री: मोदी ने रानीकमलापति-निजामुद्दीन वंदे भारत को झंडी दिखाई:

 मध्यप्रदेश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को आज हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ट्रेन में सफर कर रहे बच्चों से भी PM ने बात की। 300 से ज्यादा बच्चों का सिलेक्शन निबंध प्रतियोगिता के बाद हुआ है। ट्रेन रानी कमलापति स्टेशन से हजरत निजामुद्दीन स्टेशन के बीच चलेगी।

PM ने सबसे पहले इंदौर में हुए हादसे में दुख जताया। उन्होंने कहा कि मृतकों को श्रद्धांजलि और परिवारों से संवेदना व्यक्त करता हूं। जो जख्मी हैं, उनके जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। प्रधानमंत्री ने कहा कि ये ट्रेन गुलामी की मानसिकता से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते हुए भारत का प्रतीक है। हमने रेलवे के बजट को बढ़ाया है। मध्यप्रदेश के लिए इस बार 13 हजार करोड़ से ज्यादा का रेल बजट है। 2014 से पहले यह 600 करोड़ रुपए था।

प्रधानमंत्री ने कहा, देश में विकास के लिए हो रहे प्रयासों के बीच आपको एक बात और बताना चाहता हूं। देश में कुछ लोग हैं, जो 2014 के बाद से यह ठान कर बैठे हैं और पब्लिकली बोले हैं, संकल्प घोषित किया है- हम मोदी की छवि को धूमिल करके रहेंगे। इसके लिए इन लोगों ने भांति-भांति के लोगों को सुपारी दे रखी है। खुद भी मोर्चा संभाले हुए हैं। इनका साथ देने के लिए कुछ लोग देश के अंदर हैं, कुछ बाहर भी बैठकर अपना काम कर रहे हैं। यह लगातार कोशिश करते रहे हैं कि किसी तरह मोदी की इमेज को धूमिल कर दें। आज हर भारतीय मोदी का सुरक्षा कवच है। इसीलिए यह लोग बौखला गए हैं। नए-नए पैंतरे अपना रहे हैं। 2014 में इन्होंने मोदी की इमेज धूमिल करने का संकल्प लिया। अब संकल्प लिया कि मोदी तेरी कब्र खुदेगी।

प्रधानमंत्री ने कहा….

  • पहले रेलवे स्टेशन पर रुकना सजा जैसा लगता था। ट्रेन भी कई घंटे लेट चलाते थे। आज ये शिकायतें कम हो रही हैं। आज भारतीय रेल बहुत अधिक आधुनिक हुई है। सुरक्षा सिर्फ हादसों से ही नहीं, अब सफर के दौरान अगर किसी यात्री को शिकायत होती है, तो त्वरित कार्रवाई की जाती है। इमरजेंसी की स्थिति में भी बहुत कम समय में सहायता दी जाती है।
  • बच्चों से बात की। उनके अंदर इस ट्रेन को लेकर उमंग देखने योग्य थी। जब यह कार्यक्रम तय हुआ, तो मुझे बताया गया कि 1 तारीख को कार्यक्रम है। मैंने कहा कि 1 अप्रैल को क्यों रखे हो? जब अखबार में खबर आएगी कि मोदी जी 1 अप्रैल को हरी झंडी दिखाने वाले हैं, तो हमारे कांग्रेस के साथी जरूर बयान देंगे कि मोदी अप्रैल फूल बनाएगा।
  • पहले देश के एक ही परिवार को देश का प्रथम परिवार मानती रही। देश के गरीब, मध्यम वर्गीय परिवार को तो उन्होंने अपने हाल पर ही छोड़ दिया था। इनकी आशाएं, अपेक्षाएं, इन्हें पूछने वाला कोई नहीं था। आजादी के बाद भारत को बहुत बड़ा रेलवे नेटवर्क बना बनाया मिला था। तब की सरकारें चाहती थी, तो बहुत तेजी से रेलवे को आधुनिक बना सकती थीं। लेकिन, राजनीतिक स्वार्थ के लिए रेलवे के विकास को बलि चढ़ा दिया।
  • आजादी के इतने दशक बाद भी नॉर्थ ईस्ट के राज्य ट्रेन से नहीं जुड़े थे। 2014 में जब आपने मुझे सेवा का अवसर दिया, तो मैंने तय किया कि अब ऐसा नहीं होगा। रेलवे का कायाकल्प होकर रहेगा। 9 साल में हमारा निरंतर प्रयास रहा है कि भारतीय रेल दुनिया का श्रेष्ठ रेल नेटवर्क कैसे बने। 2014 से पहले भारतीय रेल को लेकर क्या खबरें आती थीं, आप जानते हैं।

 

  • रानी कमलापति के मंच से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, आज मध्यप्रदेश के सौभाग्य के उदय का दिन है।
  • रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, प्रधानमंत्री 1200 स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बना रहे हैं। इनमें मध्यप्रदेश के 80 स्टेशन हैं।
  • PM के रूट के किनारे बने घरवालों को दो घंटे से पुलिस नजरबंद किए हुए है। दुकानें बंद करा दी हैं। मीडिया को रोक दिया गया है।
  • जिन स्टूडेंट्स ने ब्लैक कलर के कपड़े पहने थे, उन्हें रानी कमलापति स्टेशन जाने से मना कर दिया गया। बाद में इजाजत दे दी गई।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button