ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
देशमध्यप्रदेशमध्यप्रदेश व अन्य राज्यमुख्य समाचार

पीएम मोदी आएंगे भोपाल,25 सितंबर को,भेल, आनंद नगर इलाके में स्कूल, बाजार हो सकते हैं बंद

इस सम्मेलन में करीब 10 लाख लोग शामिल हो सकते हैं।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर (25 सितंबर) जंबूरी मैदान में कार्यकर्ता महाकुंभ आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

मंडी बाजार
भेल इलाके में बाजारों के बंद रहने की पूरी संभावना है। हालांकि भेल व्यापारी समिति के अनुसार चिमनलाल आर्य की माने तो अभी फिलहाल मार्केट खुले रहेंगे। अगर प्रशासन का कोई आदेश प्रोटोकॉल आता है तो इस स्थिति में बाजार बंद हो सकते हैं। श्रमश्री समिति के अध्यक्ष राम बाबू शर्मा ने बताया कि इलाके में मौजूद मार्केट एवं मंडी फिलहाल खुले रहेंगे।

स्कूल बसों के भी बंद होने की संभावना
भारतीय जनता पार्टी का दावा है कि इस सम्मेलन में करीब 10 लाख लोग शामिल हो सकते हैं। इसको लेकर ट्रैफिक जाम की स्थिति भी भेल एवं आसपास के कई इलाकों में बन सकती है। पिछली बार प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के ट्रैफिक प्लान को देखते हुए कई स्कूलों को अपने लेवल पर बंद करने का निर्णय लिया गया था। डीईओ अंजनी कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पिछली बार ट्रैफिक प्लान की वजह से कुछ स्कूलों ने ऐसा किया था। मगर अभी इस तरह का कोई अनुमान नहीं है।

विभिन्न जिलों से आएंगे कार्यकर्ता

इस कार्यक्रम में जिले से आने वाले कार्यकर्ताओं को प्रस्तावित नामों के आधार पर ही प्रवेशिका दी जाएगी इसके साथ ही बिना प्रवेशिका के कार्यक्रम स्थल में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। बताया गया कि बूथ कमेटी के कार्यकर्ता ही कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इस दौरान प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी एवं उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री जेपी एस राठौर उपस्थित थे।

PM Modi In Bhopal

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button