ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
राजस्थान

एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी जोधपुर पहुंचे

राजस्थान | एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी जोधपुर पहुंचे।ओवैसी ने सीएम के गृह क्षेत्र के बंबा मोहल्ला में जनसंपर्क किया। इस दौरान जोधपुर एयरपोर्ट पर उन्होंने मीडिया से राजस्थान में इसी वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी पार्टी की रणनीति के बारे में बात की।ओवैसी ने बताया कि राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। इसी को लेकर प्रमुख शहरों में अपना दौरा कर रहे हैं। उनका लक्ष्य किसी भी पार्टी के खिलाफ लड़ना नहीं होकर अपनी पार्टी के कैंडिडेट को जिताना है। उन्होंने आगामी चुनाव में गठबंधन को लेकर कहा कि यह तो समय ही बताएगा।जनसंपर्क के लिए सीएम के गृह क्षेत्र को ही चुनने को लेकर पूछे सवाल पर कहा कि जनसंपर्क करना बुरी बात नहीं है।

उन्होंने प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में भी दौरा किया था। गुजरात में भी जाकर चुनाव लड़ा। जनसंपर्क के दौरान वो हर वोटर्स, हर वर्ग से मिल रहे हैं। इस बार दलितों को साथ लेकर चुनाव लड़ेंगे।राजस्थान को लेकर कहा यहां पर कांग्रेस और बीजेपी में पांच साल हम, पांच साल आप फिक्सिंग है। इसमें दलित, आदिवासियों का नुकसान हो रहा है। हर चुनाव से पहले मुस्लिम इश्यू बनता है। चुनाव के बाद सभी भूल जाते हैं। मुस्लिम हर बार ठगे जाते हैं। इसलिए उनकी पार्टी राजस्थान में मुस्लिमों के हालात के बारे में एक्सपर्ट से एक सर्वे करवा रही है। इस रिपोर्ट को 25 से 26 मार्च के बीच पेश किया जाएगा।मोदी सरकार को लेकर कहा इस बार माइनॉरिटी मिनिस्ट्री का 40 प्रतिशत बजट कम कर दिया है।

उन्होंने प्री मैट्रिक स्कॉलरशिप बंद कर दी। बजट बताता है कि आप सबका साथ सबका विकास कैसे कर रहे हैं।आजादी के 75 साल मना रहे हैं। अब तक 16 से 17 आम चुनाव हो चुके हैं। इतने वर्षों में प्रमुख बिरादरियों को ताकत मिली है। इसलिए मिली क्योंकि उन्होंने अपनी पॉलिटिकल लीडरशिप को बनाया है। अफसोस की बात है कि मुसलमानों ने वोट डालने का काम किया है। वोट लेने का काम नहीं किया है।जिस दिन वह जाट, राजपूत या अन्य बिरादरियों की तरह काम करेंगे तो उनकी समस्याएं हल होंगी। राष्ट्रीय स्तर पर उनकी भी इंपॉर्टेंस होगी।उन्होंने कहा कि मुसलमानों को सेकुलरिज्म का कुली बना दिया है।जब चुनाव आते हैं तो कहते हैं सेकुलरिज्म को जिंदा रखो, जबकि दूसरे उसे डुबोते रहेंगे, दफनाते रहेंगे। हमसे कहा जाएगा जिंदा रखो।

 

Related Articles

Back to top button