ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
देश

बिलासपुर में 12 नए कोरोना मरीज मिले सभी शहरी क्षेत्र के

बिलासपुर। जिले में बुधवार को 434 लोगों की कोरोना जांच की गई है। जिसमे 12 के कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि की गई। साफ है कि कोरोना धीरे धीरे काबू से बाहर जाता जा रहा है। इससे एक दिन पहले मंगलवार को 364 लोगों की जांच में 17 केस मिले थे।

नए मरीजों के मिलने के बाद जिले में कुल रोगियों की संख्या 90 के पार पहुच गई है। मिले मरीज में परिजात कालोनी, सीपत, सूर्या चौक, राजिशोर नगर, नेहरू नगर, कुदुदंड, दयालबंद, जूना बिलासपुर, सिरगिट्टी, भारतीय नगर, विनोबा नगर, राजेन्द्र नगर, जीबी हाईट, वसंत विहार, शिक्षा कालोनी मंगला के साथ जिला अस्पताल के कर्मचारी के कोरोना संक्रमित के रूप में पहचान की गई है।

इधर 24 घंटे में 12 लोग डिस्चार्ज हुए। इन सब के बीच चिंता की बात यह है कि ज्यादातर मरीज शहरी क्षेत्रों से मिल रहे हैं। हर दिन शहरी क्षेत्र में मरीजो की संख्या बढ़ते ही जा रही है, ठीक इसके विपरित ग्रामीण क्षेत्रों में महामारी नियंत्रण में चल रहा है।

ट्रेसिंग पर जोर

सीएमएचओ डाक्टर अनिल श्रीवास्तव ने जानकारी दी है कि धीरे- धीरे हालात बिगड़ते जा रहे है, यदि इसी गति से मरीज मिलते रहे तो जल्द ही हालात नियंत्रण से बाहर जा सकता है। ऐसे में लोगों का कोरोना गाइडलाइन का पालन करना जरूरी हो गया है।

डाक्टर महाजन ने जानकारी दी कि अब ट्रेसिंग पर पूरा जोर दिया जा रहा है, क्योंकि इसी के माध्यम से नए मरीज को खोजा जा सकता है और उसके इलाज की व्यवस्था की जा सकती है। इसलिए संक्रमित मरीज के सपर्क में आने वालों को खोज कर कोरोना जांच किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button