ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश

भक्तों ने महाकाल मंदिर में मनाई रंगपंचमी 

 भोपाल । प्रदेश के उज्जैन जिले स्थित ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में आज भक्तों ने ध्वज रंगपंचमी मनाई। वहीं शाम को भव्य चल समारोह में भी निकाला जाएगा।  अवंतिकानाथ तड़के चार बजे भस्म आरती में टेसू के फूलों से बनाए गए प्राकृतिक रंग से होली खेली। शाम को 6:30 बजे 51 ध्वज के साथ श्री महाकालेश्वर ध्वज चल समारोह निकाला जाएगा। रविवार शाम छह बजे मंदिर के सभामंडप में भगवान वीर भद्र व ध्वज का पूजन होगा। इसके बाद चल समारोह की शुरुआत होगी। गेर में राजभवन से आया ध्वज, मंदिर का प्रतीक चांदी का ध्वज तथा 51 अन्य ध्वज निशान शामिल रहेंगे। विद्युत रोशनी से झिलमिलाती झांकियां, विभिन्न वाद्य दल तथा मंदिर के पुजारी, पुरोहित अधिकारी आदि शामिल होंगे।भगवान महाकाल की रंग-रंगीली होली के लिए शनिवार को पुजारियों ने करीब पांच क्विंटल टेसू के फूलों से प्राकृतिक रंग तैयार कर लिया था। करीब 400 लीटर रंग को ठंडा होने के बाद आइस कंटेनर में सुरक्षित रखा गया। इसी रंग से भगवान महाकाल के दरबार में होली खेली गई। भस्म आरती में मौजूद भक्तों को भी रंग से सराबोर किया गया। पुजारी दिलीप गुरु ने बताया कि रंगपंचमी एकमात्र ऐसा दिन है, जिसमें आरती के दौरान ज्योतिर्लिंग पर सतत रंगधारा अर्पित की जाती है। भस्म आरती के बाद पुजारियों ने भक्तों के साथ होली खेली। शाम को श्री महाकालेश्वर ध्वज चल समारोह के रूप में मंदिर की भव्य गेर निकाली जाती है।

 

Related Articles

Back to top button