ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश

मासूम के साथ अश्लील हरकत करने वाले को 20 साल की कैद

 पेप्सी दिलाने का बहाना बनाकर एक बदमाश ने गली में खेल रही मासूम को अपने घर ले गया। जहां मोबाइल पर अश्लील फिल्म दिखाकर उसके साथ अश्लील हरकत की थी। बुधवार को कोर्ट ने आरोपित को दोषी करार देकर 20 साल कैद की सजा सुनाई है।

उप-संचालक अभियोजन डा. साकेत व्यास ने बताया कि दिनांक 10 मार्च 2021 एक मासूम अपने घर क बाहर खेल रही थी।

उसी दौरान क्षेत्र में रहने वाला राजेश उर्फ संजय पुत्र बाबूलाल उम्र 39 वर्ष निवासी भैरवगढ़ रोड वहां आया और बालिका को पेप्सी दिलाने का लालच देकर उसे अपने घर ले गया और वहां ले जाकर उसे मोबाइल खेलने के लिए दे दिया और अश्लील हरकत करने लगा।

उसी दौरान बालिका की मां उसे तलाशते हुए मोहल्ले के लोगों के साथ वहां पहुंची तो काफी देर बाद राजेश ने घर का दरवाजा खोला। बालिका पलंग के नीचे बैठी रो रही थी। उसने अपनी मां को पूरा घटनाक्रम बताया। बुधवार को कोर्ट ने राजेश को दोषी करार देकर उसे 20 साल कैद की सजा सुनाई है।

Related Articles

Back to top button