ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
देश

आइसक्रीम में छाया फलों का जायका केसर-पिस्ता कुल्फी अभी भी नंबर वन

ग्वालियर। फलों को लेकर लोगों की चाहत अब आइसक्रीम में भी दिखाई दे रही है। अलग-अलग तरीके के फलों के साथ फ्लेवर फुल आइसक्रीम इन दिनों लोगों की जुबान से होकर शरीर और दिल दोनों को ठंडक पहुंचा रही है। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, शहर में आइसक्रीम की डिमांड तेज होती जा रही है। खास तौर पर दिन भर की दौड़भाग के बाद लोग शाम के समय आइसक्रीम का लुत्फ लेते आसानी से नजर आ जाएंगे। कोई अपने दोस्तों के साथ आइसक्रीम का स्वाद लेता है तो कोई अपने परिवार और स्नेहीजन के साथ..। शहर के प्राइम लोकेशन पर बने आइसक्रीम पार्लर पर शाम से लोगों का आना जाना शुरू होता है जो देर रात तक यूं ही जारी रहता है। सिटी सेंटर क्षेत्र में अाइसक्रीम पार्लर संचालक एसके शर्मा बताते हैं कि शहर में केसर पिस्ता कुल्फी की मांग ज्यादा है। यह एक मात्र ऐसी आइसक्रीम है जो हर उम्र वर्ग के लोगों को पसंद आती है।

ऐसा नहीं है कि शहर सिर्फ कुछ चुनिंदा आइसक्रीम तक ही सीमित है, जैसे-जैसे नए नए फ्लेवर में आइसक्रीम बाजार में आ रही हैं लोग उनका स्वाद भी चखने में चूक नहीं रहे। फिर चाहे बात करें हनी नट आइसक्रीम की या फिर काटन केंडी , चाहे फ्रूट ओवर लोडेड आइसक्रीम हो या आइसक्रीम रोल केक.. शहर को सभी का स्वाद चखना जरूर होता है। इसके बाद जो स्वाद उन्हें पसंद आ जाता है वह सभी उसे अपनी फेवरेट आइसक्रीम की सूची में शामिल कर लेते हैं।

छा रहा नए फ्लेवर का जादू

किसके कितने दाम

कप आइसक्रीम 30

कोन आइसक्रीम 25

कुल्फी 30

फालूदा 70

आइसक्रीम रोल केक 100

फ्रूट ओवर लोडेड 130

युवाओं की पसंद टूटी फ्रूटी और कसाटा

शहर के युवा सबसे ज्यादा आइसक्रीम के शौकीन हैं। वहीं उनकी पसंद की बात करें तो उनमें टूटी-फ्रूटी और कसाटा आइसक्रीम का क्रेज सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। इसमें मौजूद फ्रूट पीसेज इसका स्वाद दो गुना कर देते हैं।

फ्रूट एंड नट और फालूदा रहते है सदाबहार

गोविंदपुरी क्षेत्र में आइसक्रीम और फालूदा कि विक्रेता शशांक का कहना है कि इन दिनों बाजार में रोजाना नई-नई आइसक्रीम आ रही हैं। लेकिन इसके बावजूद भी फ्रूट एंड नट आइसक्रीम और फालूदा की चाहत जरा भी कम नहीं हो रही है। दिन भर में 50 प्रतिशत लोग सिर्फ इन्ही दोनों का स्वाद लेने के लिए आते हैं ।

Related Articles

Back to top button