ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश

महू की घटना को लेकर विधानसभा में लगातार दूसरे दिन हंगामा

भोपाल। मप्र विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। शुक्रवार को बजट सत्र के दसवें दिन सदन की कार्यवाही शुरू होते ही महू कांड की गूंज फिर सुनाई दी। विपक्षी दल कांग्रेस के विधायकों ने आदिवासी युवती की मौत के मामले में आरोपितों पर एफआइआर न होने की बात को लेकर हंगामा कर दिया। बाला बच्चन, कांतिलाल भूरिया और सज्जन सिंह वर्मा, पाचेलाल मीणा ने सदन में मामला उठाया। हंगामा बढ़ते देख विधानसभा अध्‍यक्ष गिरीश गौतम ने सदन की कार्रवाही प्रश्नकाल तक के लिए स्थगित कर दी।

दोपहर 12 बजे विधानसभा में सदन की कार्यवाही एक बार फिर शुरू होने पर विपक्ष के विधायकों ने फिर हंगामा किया। इस पर संसदीय कार्यमंत्री नरोत्‍तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस लाशों पर राजनीति करना चाहती है। ये ढोंग कर रहे हैं, अध्यक्ष जी आप कार्यवाही आगे बढ़ाइए। कांग्रेस विधायक सज्जन वर्मा बोले कि न्याय के लिए भीख मांगनी पड़ रही है। तभी मंत्री भूपेंद्र सिंह भी अपनी सीट से उठ खड़े हुए और बोले कि कांग्रेस सदन नहीं चलाना चाहती।

Related Articles

Back to top button