ब्रेकिंग
खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई रोशनपुरा चौराहे , भोपाल में व्यापारियों का चक्काजाम, आत्मदाह की चेतावनी
मध्यप्रदेश

Right to Education: इंदौर में पहली से आठवीं कक्षा के लिए आरटीई में आए 1400 आवेदन

इंदौर। आगामी सत्र के लिए इंदौर के निजी स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षाओं के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के अंतर्गत आवेदन मांगे गए हैं। इंदौर जिले में 1600 निजी स्कूलों की 12 हजार सीटें हैं। अभी तक 1400 से 1500 विद्यार्थियों ने अपने पसंदीदा स्कूलों के लिए फार्म भर दिए हैं। आरटीई में 25 मार्च तक रजिस्ट्रेशन किए जाएंगे। प्राप्त आवेदनों के आधार पर विद्यार्थियों को लाटरी के माध्यम से स्कूल आवंटित किए जाएंगे। अधिकारियों के मुताबिक, पहली लाटरी के बाद रिक्त सीटों पर दोबारा पंजीयन होंगे।

शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत निर्देश जारी किए गए हैं। मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में कमजोर वर्ग एवं वंचित समूह के बच्चों को निश्शुल्क प्रवेश दिया जाएगा। आरटीई में गैर अनुदान मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में आनलाइन आवेदन एवं त्रुटि सुधार के लिए 13 से 23 मार्च तक तारीख निर्धारित की गई। 15 से 25 मार्च तक आनलाइन आवेदन के पश्चात पोर्टल से पावती प्राप्त की जाएगी। रेण्डम पद्धति से आनलाइन लाटरी से स्कूल का आवंटन एवं चयनित आवेदकों को एसएमएस से 28 मार्च को सूचना मिलेगी।

जिले के 1600 स्कूलों में मिलेगा प्रवेश

आनलाइन लाटरी के माध्यम से जिन बच्चों को स्कूलों का आवंटन होगा, वे स्कूल में उपस्थित होकर प्रवेश प्राप्त करेंगे। इस दौरान विद्यार्थियों के अभिभावकों को जरूरी दस्तावेज की फोटो कापी स्कूलों में जमा करवाना होगी। साथ ही निजी स्कूल को मोबाइल एप के माध्यम से एडमिशन रिपोर्टिंग दर्ज करना है। यह काम 31 मार्च से 10 अप्रैल 2023 तक किया जाएगा। जिला परियोजना समन्वयक अक्षय सिंह राठौर का कहना है कि आरटीई के अंतर्गत 1600 स्कूलों में विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। अभी तक 1400 रजिस्ट्रेशन हुए है।

Related Articles

Back to top button