अप्रेल में शुरु होगी इंदौर जबलपुर वंदेभारत एक्सप्रेस, 130 की स्पीड से दौड़ेगी ट्रेन
वंदेभारत एक्सप्रेस

इंदौर जबलपुर वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन के रेक का अभी कोच यार्ड में रखरखाव किया जा रहा- रेलवे सूत्रों के अनुसार जबलपुर इंदौर वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन जबलपुर से देर रात चलेगी और सुबह 5 बजे इटारसी आएगी जबकि इंदौर से चलनेवाली वंदे भारत ट्रेन यहां से दोपहर में रवाना होगी। इंदौर जबलपुर वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन के रेक का अभी कोच यार्ड में रखरखाव किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार यह वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन जबलपुर मंडल की ही होगी। जबलपुर रेलवे स्टेशन के कोच यार्ड में ही खड़ी होगी।
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की अधिकतम स्पीड 160 किमी है लेकिन एमपी की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस की स्पीड अभी 130 ही रहेगी- अधिकारियों के अनुसार जबलपुर इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 5 बजे इटारसी आएगी। वंदे भारत एक्सप्रेस यहां से भोपाल और उज्जैन होते हुए इंदौर जाएगी। इंदौर से जानेवाली वंदे भारत एक्सप्रेस दोपहर 3 बजे रवाना होगी। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की अधिकतम स्पीड 160 किमी है लेकिन एमपी की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस की स्पीड कुछ कम रहेगी। बताया जा रहा है कि अभी इसकी 130 किमी प्रति घंटे ही रहेगी।


