मंडला में मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना के आनलाइन फार्म भरने की प्रक्रिया ठप

मंडला। पूरे प्रदेश में 25 मार्च से मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के अंतर्गत ऑनलाइन फॉर्म भरा जाना है लेकिन मंडला नगर पालिका क्षेत्र में यह काम पूरे तरीके से ठप पड़ा हुआ है क्योंकि मंडला नगर पालिका के कर्मचारियों ने इस काम को करने से सिरे से मना कर दिया है। हर कर्मचारी अपना अलग-अलग बहाने बना रहा है।
किसी का कहना है आज छुट्टी है तो काम नहीं करेंगे। कुछ नहीं कहा कि हमें काम के बारे में जानकारी ही नहीं इसीलिए हम काम नहीं करेंगे। कुछ कर्मचारियों ने कहा कि महिला बाल विकास विभाग के द्वारा किसी तरह के उपकरण अथवा मदद प्रदान नहीं की गई है इसलिए काम नहीं करेंगे। नगर के कुछ वार्डों के फॉर्म भराए जाने के लिए नगरपालिका के टाउन हॉल में शिविर लगाया जाना था लेकिन नगर पालिका के कर्मचारी टाउन हॉल के दरवाजे पर ताला लगा दिया और सामने सीढ़ी पर बैठे मिले।
नगर पालिका की महिला कर्मचारी का कहना था की छुट्टी है तो काम क्यों करें जब उनसे कहा गया कि इस बात की शिकायत कलेक्टर से की जाएगी आप कलेक्टर को जवाब दीजिएगा। अन्य महिला कर्मचारी ने भी यही कहा कि हम काम करने बैठे हैं कोई आया ही नहीं। जबकि मंडला नगरपालिका परिसर से कई महिलाओं और हितग्राहियों को यह कहकर भगा दिया गया कि छुट्टी है घर जाओ।
इस बात की सूचना मिलने पर गजानन नाफड़े, सीएमओ नगरपालिका मंडला, टाउन हॉल के बंद दरवाजे के सामने पहुंचे और कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई। उनका कहना था कि कलेक्टर के साथ चल रही मीटिंग को बीच में छोड़कर मैं आया हूं। पूरा प्रदेश काम कर रहा है लेकिन इस नगरपालिका के कर्मचारियों को काम नहीं करना। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारी से काम नहीं करने वाले कर्मचारियों की सूची तैयार कर तुरंत उन्हें सौंपने के निर्देश दिए।


