ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
उत्तरप्रदेशदेश

लगातार छह साल तक मुख्‍यमंत्री रहने का Yogi Adityanath ने बनाया रिकॉर्ड, लिया रामलला का आशीर्वाद

लिया रामलला का आशीर्वाद

अयोध्या: उत्तर प्रदेश में लगातार छह वर्ष तक मुख्यमंत्री पद पर रहने का नया रिकॉर्ड बनाने के बाद योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने रविवार सुबह अयोध्या (Ayodhya News) पहुंचकर पूजा अर्चना की। उन्‍होंने हनुमानगढ़ी में संकट मोचन हनुमान जी और रामलला के दर्शन-पूजन किए, आरती और परिक्रमा की। इसके बाद उन्‍होंने अयोध्या का दौरा कर करीब 6 घंटे तक अयोध्या की विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने राम मंदिर को जोड़ने वाले राम जन्मभूमि पथ का पैदल चल कर निरीक्षण किया। विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक की जिसमें अधिकारियों से विकास कार्यों को समय से पूरा करने की हिदायत दी। सीएम ने सूर्य कुंड योजना का भी निरीक्षण किया।

रामलला दर्शन के उपरांत श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को स्मृति चिन्ह प्रदान किया। रामलला के दर्शन के उपरांत योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर निर्माण की प्रगति जानी। चंपत राय ने मुख्यमंत्री को निर्माण से जुड़ी जानकारी दी। योगी आदित्यनाथ ने यहां कार्य कर रहे मजदूरों से भी हालचाल पूछा।

मंदिर का 70 फीसदी निर्माण पूरा कर लिया गया है। मुख्यमंत्री के निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। योगी आदित्‍यनाथ ने अशर्फी भवन पीठ के तहत नवनिर्मित श्रीरामकृतु स्तंभ और श्रीरामलला भवन के लोकार्पण पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा, ‘श्री राम जन्मभूमि पर रामलला के विराजमान होने के पूर्व यहां श्रीरामकृतु के भव्य लोकार्पण का कार्यक्रम संपन्न हुआ, यह मेरे लिए प्रफुल्लित करने वाला क्षण है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button