ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
देश

अगले 24 घंटे में इन राज्यों में बारिश के आसार पढ़िए वेदर रिपोर्ट

देश के विभिन्न हिस्सों में बेमौसम बारिश का दौर जारी है। बारिश और ओले गिरने के कारण फसलों को नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। किसान जहां चिंतित है, वहीं आम आदमी को गर्मी से राहत मिली है। यहां जानिए अपने प्रदेश के मौसम का हाल

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में ऐसा ही मौसम रहेगा। दिल्ली वासियों को अभी गर्मी से राहत मिली है।

इसी तरह मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में बारिश और ओलावृष्टि जारी है। कुछ दिन मौसम ऐसा ही रहेगा। आमतौर पर होली के बाद पारा चढ़ने लगता है, लेकिन इस बार सुबह और शाम के समय सर्दी महसूस हो रही है।

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड में भी गरज के साथ हल्की बारिश हुई है।

स्कायमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान, तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, नागालैंड, मणिपुर और तेलंगाना और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश संभव है।

जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, शेष पूर्वोत्तर भारत, बिहार के कुछ हिस्सों, झारखंड, पश्चिम बंगाल, शेष आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और पूर्वी गुजरात में हल्की बारिश संभव है। देश भर में दिन के तापमान में और गिरावट आएगी।

Related Articles

Back to top button