ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश

अटल पथ पर कर्मश्री संस्था कवि-सम्मेलन की 22 को अंतिम तैयारियों को लेकर बैठक हुई

भोपालगुड़ी पड़वा और चैतीचांद के मौके पर माता मंदिर अटल पथ पर कर्मश्री संस्था की ओर से आयोजित की तारीख करीब आते ही हिंदू नववर्ष की धूम दिखने लगती है। हिन्दू संगठनों द्वारा हिन्दू नववर्ष को लेकर तरह तरह की तैयारियां शुरू हो जाती है। भोपाल में भी कर्मश्री संस्था द्वारा हिन्दू नववर्ष के अवसर पर प्रतिवर्ष अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन कराया जाता है। इस आयोजन में देश के प्रख्यात और नामी कवियों को आमंत्रित कर कवि सम्मेलन की उल्लास के साथ नववर्ष मनाया जाता है जिसमें भोपाल सहित प्रदेशभर से आए हजारों लोग शामिल होते हैं।

इस बार गुड़ी पड़वा 22 मार्च को है जिसे देखते हुए कर्मश्री कवि-सम्मेलन की तैयारियां तेज हो गई हैं। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग की उपस्थिति में विधायक रामेश्वर शर्मा ने महापौर मालती राय, निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी, भोपाल विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष लीली अग्रवाल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया है। कार्यकर्ताओं को आयोजन संबंधी दिशा निर्देश दिए गए हैं। आज रवींद्र भवन से लगे एक रेस्टोंरेट में की तैयारियों को लेकर अंतिम बैठक हुई। विधायक रामेवश्वर शर्मा ने कहा कि कवि सम्मेलन में देश के मुख्य कवि कविता पाठ करेंगे। इसमें वीर रस के हरिओम पवार, शशिकांत यादव, सुदीप भोला सहित अन्य कवि कविता पाठ करेंगे। विधायक शर्मा ने कहा कि हिन्दू नववर्ष हमारी धार्मिक आस्था के साथ भारतीय अस्मिता और गौरव का उल्लास पर्व है। यह खाली नहीं जाना चाहिए। हर हिन्दू को अपने स्तर पर इस पर्व को बढ़-चढ़कर मनाना चाहिए। जिस तरह उगता सूर्य अपनी लालिमा की भगवा चादर से पूरे विश्व को ढक देता है उसी तरह नववर्ष के आगमन पर सभी को अपने घरों में भगवा ध्वज लगाकर वर्षारंभ का पर्व मनाना चाहिए। कवि सम्मेलन की पूर्व संध्या पर रोशनुपरा चौराहे पर अतिशबाजी होगी।

होर्डिंग बैनरों से सजा शहर

हर वर्ष हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाला कवि-सम्मेलन अब कर्मश्री की पहचान बन गया है। भोपाल सहित प्रदेशभर के नागरिकों को कर्म श्री के कवि-सम्मेलन का सालभर इंतजार रहता है। हर साल इस आयोजन का प्रचार-प्रसार भी बड़े स्तर पर किया जाता है। इस बार भी भोपाल के सभी चौक-चौराहों पर कवि-सम्मेलन के आयोजन संबंधी बैनरों और पोस्टरों से शहर सज गया है। जिसके चलते नागरिकों में कवि-सम्मेलन को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है।

Related Articles

Back to top button