ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेशमध्यप्रदेश व अन्य राज्य

जूनियर रिसर्च फैलोशिप के लिए चयनित हुए एमव्हीएम कॉलेज के पूर्व छात्र शिवम मिश्रा

विवि अनुदान आयोग यूजीसी द्वारा उच्च शिक्षा में शोध एवं शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली यूजीसी नेट परीक्षा के परिणाम घोषित किए गए, जिसमें भोपाल के शिवम मिश्रा जूनियर रिसर्च फैलोशिप के लिए चयनित हुए। उनका चयन समाजशास्त्र विषय में हुआ। शिवम वर्तमान में इलाहाबाद विश्वविद्यालय में समाजशास्त्र विषय में स्नातकोत्तर कर रहे हैं और उन्होंने स्नातक भोपाल के शासकीय मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय से मिलिट्री साइंस विषय में किया है।

शिवम की इस सफलता पर महाविद्यालय के प्राचार्य, सहित प्राध्यापक, उनके गुरुजनों, मित्रों तथा परिवाजनों ने बधाई दी हैं।शिवम् के पिताजी श्री हरी शंकर मिश्रा उनके आदर्श हैँ, और वर्तमान में म. प्र. पुलिस,थाना श्यामला हिल्स में पदस्थ रहकर जनहित में अपनी सेवायें दें रहे हैँ |
शिवम ने अपनी सफलता के बारे में बताते हुए कहा, “मैं यह सफलता अपने माता-पिता, अध्यापकों और अपने मित्रों के सहयोग और प्रेरणा के बिना नहीं प्राप्त कर सकता था। मैं अपनी जिंदगी में एक सफल अध्ययनकर्ता बनने के लिए अपने आप को प्रेरित करता रहूंगा।”
इस सफलता के बाद, शिवम अपने अध्ययन को आगे बढ़ाने के लिए नए उद्देश्यों के साथ शोध क्षेत्र में अन्य नई उपलब्धियों को प्राप्त करने के लिए अत्यंत उत्साहित हैँ|

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button