ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
देश

महिला के मायके में चाकू लेकर घुसा पूर्व पति, दिया खौफनाक वारदात को अंजाम

दिल्ली : राजधानी दिल्ली से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां 40 साल के शख्स की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई. साथ ही शख्स की पत्नी और मां पर भी जानलेवा हमला किया गया. घटना कल्याणवास इलाके के ब्लॉक-44 की है. मृतक की पहचान नीरज के रूप में हुई है.

नीरज और उसके परिवार पर हमला करने का आरोप उसकी बहन के पूर्व पति पर लगा है. पीड़ित परिवार के रिश्तेदारों ने बताया कि नीरज की बहन का पूर्व पति उत्तराखंड का रहने वाला है. वह शनिवार की शाम नीरज के घर में आ धमका. उसने चाकू से पहले नीरज पर हमला किया. फिर नीरज की 38 वर्षीय बीवी विमल और 60 वर्षीय मां सुनीता पर भी हमला किया.

चीख पुकार सुनकर नीरज का बेटा और आस-पड़ोस के लोग वहां पहुंचे. उन्हें देखते ही आरोपी वहां से फरार हो गया. तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. जहां डॉक्टरों ने नीरज को मृत घोषित कर दिया. जबकि, मां और बीवी का इलाज जारी है. पुलिस ने नीरज के बेटे विनीत की तहरीर पर मामला दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. मामले में जांच जारी है.
वहीं, दूसरी तरफ त्रिलोकपुरी इलाके से भी मिलता जुलता मामला सामने आया है. यहां 21 साल के युवक की किसी ने धारधार हथियार से हमला कर हत्या कर डाली है. इस मामले की भी जांच जारी है.

Related Articles

Back to top button