ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश

संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर एस्केलेटर लगाने से इनकार

संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज पर एस्केलेटर यानि स्वचलित सीढ़ियों बनाने से रेल प्रशासन ने इनकार कर दिया है। यात्री संगठनों की मांग पर रेलवे ने फिलहाल रैंप बनाने की स्वीकृति दे दी है। इसके निर्माण से दिव्यांग यात्रियों को सुविधा होगी। सामान्य यात्री ट्राली बैग आसानी से एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म तक ले जा सकेंगे।

स्टेशन की विकास योजना के तहत इन दिनों सीटीओ एवं कैंप नंबर 12 छोर पर नए प्रबंधक कक्ष का निर्माण किया जा रहा है। यहां पार्किंग स्थल विकसित करने का भी प्रस्ताव है। भविष्य में फुटओवर ब्रिज का विस्तार करने की भी योजना है लेकिन फिलहाल रेलवे ने यहां पर नया रैंप बनाने की मंजूरी है। इसके निर्माण पर 1.90 करोड़ रूपये खर्च होंगे। इसके लिए टेंडर भी जारी हो गए हैं। अगले दो माह में काम प्रारंभ होने की संभावना है। स्टेशन पर तीसरा प्लेटफार्म बनाने का काम भी चल रहा है। रामगंज मंडी से तीसरी लाइन यहां तक आने का काम तेजी से चल रहा है। काम पूरा होने के बाद फुटओवर ब्रिेज का विस्तार किया जाएगा।

बुजर्ग यात्री निराश, पुर्नविचार किया जाए

वरिष्ठ नागरिक हित कल्याण एवं सेवा समिति ने फुटओवर ब्रिज पर एस्केलेटर लगाने का सुझाव दिया था। समिति के अध्यक्ष डा. जीटी खेमचंदानी का कहना है किरैंप बनाने के साथ ही एस्केलेटर भी लगाया जाना चाहिए। स्टेशन पर बड़ी संख्या में महिलाओं एवं बुजुर्ग यात्रियों का आना जाना होता है। रेल उपयोगकर्ता सलाहकार परिषद के सदस्य नितेश लाल के अनुसार हमने रैंप बनाने के साथ ही एस्केलेटर लगाने का सुझाव भी दिया था। परिषद की बैठक भी इस विषय पर चर्चा हुई थी। रैप बनने के बाद एस्केलेटर लगाने के भी प्रयास किए जाएंगे। उल्लेखनीय ै किभारत सरकार ने संत हिरदाराम नगर स्टेशन को वंदे भारत योजना में शामिल किया है। इस योजना के तहत स्टेशन पर अनेक विकास कार्य करने का प्रस्ताव है।

Related Articles

Back to top button