ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि : सर्वे में लापरवाही ना हो पूरी ईमानदारी से किया जाए – मुख्यमंत्री

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश में हुई ओलावृष्टि को लेकर सोमवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा है कि फसलों को हुए नुकसान के सर्वे में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। यहां अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के 20 जिलों में असमय बारिश और ओलावृष्टि हुई है।

छह से आठ मार्च के हुई बारिश के दौरान पहले फेस का सर्वे पूरा हो चुका है। 16 से 19 मार्च तक दूसरे फेस का सर्वे शुरू हो चुका है।

सभी जगह सर्वे दल गठित हो चुके हैं और सर्वे का काम चल रहा है। सर्वे दल में राजस्व, कृषि और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अमले को शामिल किया गया है। फसल सर्वे का पूरा काम 25 मार्च तक हो जाएगा।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार किसान भाईबहनों के साथ खड़ी है। राजस्व कृषि और पंचायत विकास के अमले को सर्वे में एक साथ शामिल करें।

सर्वे पूरा होने के बाद सूची को पंचायत के दफ्तर में लगा दिया जाए। सर्वे होने के बाद किसी किसान की आपत्ति आती है तो उसका भी निराकरण किया जाए । पूरी पारदर्शिता और संवेदना के साथ सरकार किसानों के साथ है । आरबीसी 6-4 के अंतर्गत फसल नुकसान की भरपाई की जाएगी । पशु हानि की भी सूचना आई है । पशु हानि के भी नुकसान की भरपाई मध्य प्रदेश सरकार करेगी ।

Related Articles

Back to top button