ब्रेकिंग
लाड़ली बहना योजना, हर महीने 1900 करोड़ खर्च, MP सरकार को नोटिस, हाई कोर्ट ने 4 हफ्ते में जवाब मांगा सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट
मध्यप्रदेश

आदमपुर कचराखंती में नहीं बुझ रही आग तीन लाख टन कचरा जला

भोपाल। नगर निगम की आदमपुर छावनी स्थित कचरा खंती में बीते डेढ़ महीने से लगी आग बुझाने का नाम नहीं ले रही है। पानी डालने से इसकी पलटें कम जरुर हो जाती है, लेकिन यह कचरे के भीतर ही सुलगती रहती है। इसको लेकर बीते डेढ़ माह से निगम के अधिकारी प्रयास कर रहे हैं, फिर भी अब तक आग नहीं बुझ पाई। इस दौरान यहां जमा तीन लाख टन कचरा जल चुका है। इससे आसपास के गांव में जहरीला धुंआ भी फैल रहा है।

आदमपुर छावनी के आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि एक दर्जन गांव में कचरे का धुआं फैल रहा है। इसके लिए नगर निगम की अग्निशमन शाखा के 30 से अधिक कर्मचारी तीन शिफ्टों में काम कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि आसपास के गांव के लोगों को सांस लेने में भी परेशानी हो रही है। हालांकि यहां पर फायर की जिम्मे संभाले प्रभारी अधिकारियों के कामकाज के तरीके पर सवाल उठ रहे है तो वहीं कहा यह भी जा रह है कि आखिर यहां पर क्यों जानबुझकर आग लगायी जाती है। इस प्लांट पर कचरे का क्या सही तरीके से डिस्पोज नहीं किया जा रहा है। बता दें कि आदमपुर छावनी में आधुनिक लैंडफिल साइट बनाने के लिए अब तक करोड़ों रुपए से अधिक की राशि खर्च की जा चुकी है लेकिन यहां अधिकारियों ने पानी के लिए बोरिंग तक नहीं कराई है।

अधिकारियों की लापरवाही से बिगड़े हाल

नगर निगम द्वारा आदमपुर छावनी में आधुनिक लैंड फिल साइट बनाने के लिए अब तक एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च की जा चुकी है, लेकिन यहां अधिकारियों ने पानी के लिए बोरिंग तक नहीं कराई है। हालांकि इसके आसपास उद्यान बनाए जा रहे हैं, यहां पेड़ों की सिंचाई के लिए बोरिंग की गई है। लेकिन ये भी खराब है। लैंड फिल साइट में ना तो वाटर हाइड्रेंड की व्यवस्था और ना ही बोरिंग चालू है। वहीं एक माह पहले भी यहां आग लग चुकी है, जो दस दिन तब नहीं बुझााई जा सकी थी। इसके बावजूद निगम अधिकारियों ने इसके बचाव के लिए कोई प्रबंध नहीं किया।

इनका कहना

आदमपुर छावनी की लैंडफिल साइट में आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड के चालक, फायर मैन और हेप्लर काम कर रहे हैं। इसका असर काफी कम हो गया है। लेकिन धुंए की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है।

– केवीएस चौधरी, आयुक्त नगर निगम

Related Articles

Back to top button