पति को भूलकर भी ना बताएं ये बातें वरना तबाह हो जाएगी शादीशुदा जिंदगी

पति-पत्नी जीवनसाथी होने के साथ साथ एक दूसरे के दोस्त भी होते हैं। एक दूसरे के साथ जिंदगी बिताने के साथ-साथे वे जीवन के हर पड़ाव को साथ निभाते हैं चाहे दुख हो या सुख दोनों मिलकर बांटते हैं और एक दूसरे से हर बात शेयर करते हैं। ताकि रिश्ते में मजबूती बनी रहे। लेकिन आपको बता दें कि आचार्य चाणक्य द्वारा बताई गई कुछ नीति के अनुसार पत्नी को अपना दांपत्य जीवन बचाकर रखने के लिए पति को कुछ बातें बिलकुल भी नहीं बतानी चाहिए।
आचार्य चाणक्य के अनुसार, कुछ बातें ऐसी होती हैं जिनका जिक्र करने से कई तरह की परेशानियां उत्पन्न हो सकती है और जिंदगी में दुख झेलने पड़ सकते हैं। तो आइए जानते हैं कौन सी हैं वो बातें जिन्हें पत्नी को अपने पति के साथ बिलकुल भी शेयर नहीं करना चाहिए।
मायके के राज ससुराल में ना खोले
चाणक्य नीति के अनुसार, किसी भी स्त्री को शादी के बाद अपने ससुराल के राज या फिर कमजोरी को ससुराल पक्ष में नहीं बताना चाहिए। क्योंकि इसका असर आपके दांपत्य जीवन पर पड़ सकता है।
ससुराल की बुराई मायके में
आचार्य चाणक्य के अनुसार, कभी भी अपने ससुराल की बुराई मायके में नहीं करनी चाहिए। इससे दोनों परिवार के बीच मतभेद की स्थिति बन सकती है। इसका बुरा असर पति-पत्नी के रिश्तों पर भी पड़ता है और वैवाहिक जीवन में खटास आ जाती है।
सेविंग्स को रखें गुप्त
चाणक्य के अनुसार, पत्नी को अपनी कमाई या फिर पति की कमाई का कुछ हिस्सा सेविंग्स के तौर पर निकालकर रखना चाहिए। इसका जिक्र पति से भी नहीं करना चाहिए, क्योंकि गुप्त रूप से बचत किये हुए पैसे परिवार के मुश्किल समय में काम आते हैं।
पति से ना करें दान का जिक्र
कहा जाता है कि दान का फल तभी मिलता है जब वह गुप्त रखा जाए और गुप्त इस तरह की एक हाथ से दिए दान का दूसरे हाथ को भी पता ना चले। क्योंकि दान का कभी गुणगान न करें, इससे उसका प्रभाव खत्म हो जाता है। इसलिए पत्नी अगर दान करे तो पति से इस बात का जिक्र न करें। क्योंकि पत्नी के किये हुए दान का फल पति को भी अपने आप मिल जाता है।
वैवाहिक जीवन को सफल बनाने के लिए करें ये काम
– चाणक्य कहते हैं, पत्नियों को कभी भी अपने पति की तुलना किसी अन्य पुरुष से नहीं करनी चाहिए। ना ही पति को अपनी पत्नी की तुलना किसी अन्य महिला से करनी चाहिए। क्योंकि ऐसा करने पर पति के मान-सम्मान को ठेस पहुंचती है और शादीशुदा जीवन में तनाव होने लगता है।
– चाणक्य कहते हैं कि क्रोध पर नियंत्रण रखने से वैवाहिक जीवन सफल होता है। व्यक्ति जब क्रोधित होता है तो अच्छे और बुरे का भेद नहीं कर पाता, ऐसे में रिश्ता तबाह हो जाता है।




