ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश

भिंड के युवक को आयकर से फिर मिला 113.80 करोड़ जमा करने का नोटिस

भिंड। भिंड जिले के मिहोना के गल्ला मंडी हाल दिल्ली में टेलीकाम कंपनी में काम करने वाले रवि गुप्ता को आयकर विभाग ने 113.80 करोड़ रुपये जमा करने का नोटिस थमाया है। यह नोटिस 27 मार्च को जारी किया गया है। इससे पहले दिसंबर 2020 में युवक को 132 करोड़ रुपये के लेनदेन के मामले में 3.49 करोड़ का नोटिस दिया गया था। युवक का कहना है, कि पहली बार नोटिस मिलते ही उसने भोपाल सीबीआइ कार्यालय के अलावा पीएमओ में शिकायत की थी। सीबीआइ से हुई शिकायत के बाद जांच ईओडब्ल्यू ग्वालियर जांच कर रही है। रवि गुप्ता का कहना है, कि वर्तमान में उन्हें 50 से 55 हजार रुपये का वेतन मिल रहा है। वह इतनी बड़ी रकम कहां से जमा करेंगे।

यहां बता दें कि रवि गुप्ता जब कोलकाता में 6-7 हजार रुपए प्रतिमाह की नौकरी कर रहे थे तब वर्ष 2011-12 में मुंबई की एक्सिस बैंक में उनके नाम से अकाउंट खोलकर 132 करोड़ रुपए का लेनदेन किया गया है। इसी लेनदेन को लेकर आयकर विभाग ने 3.49 करोड़ का नोटिस जारी किया है। पूरा फर्जीवाड़ा टिया ट्रेडर्स हीरा कंपनी के नाम पर किया गया था।

इन्हें भी दिया गया है नोटिस

रवि गुप्ता का कहना है, कि पहले वह टेली परर्फोमेंस कंपनी में नौकरी करते थे। दिल्ली में नौकरी करने के दौरान उन्हें 2020 में पहलेा 3.48 करोड़ का नोटिस मिला था। रवि गुप्ता के मुताबिक मुझे नोटिस मिलने के बाद कुछ महीने बाद रीवा निवासी कपिल शुक्ला को 142 करोड़ रुपये का नोटिस दिया गया था। कपिल भी उनकी कंपनी में नौकरी करते थे। इसी तरह इंदौर में काल सेंटर पर काम करने वाले प्रवीण राठौर को नोटिस दिया गया है। रवि ने अंदेशा जताया है कि इस फर्जीवाड़े के पीछे हीरा कारोबार जुड़े लोगों का हाथ हो सकता है। रवि का कहना है जिस टिया ट्रेडर्स का उन्हें मालिक बताकर अकाउंट खोला गया, वह भी हीरा कंपनी है और उसे गुजरात के सूरत शहर में रजिस्टर्ड कराया है। कपिल और प्रवीण के खातों के लिंक भी गुजरात के सूरत शहर से जुड़े हैं।

बैंक लिखकर दे चुकी खाता उनका नहीं, आयकर अधिकारी मानने को तैयार नहीं

रवि गुप्ता के मुताबिक उन्होंने मामले की शिकायत पीएमओ में की थी। पीएमओ ने आरबीआइ को पत्र लिखा। एक्सिस बैंक ने 2020 और 2022 में मेल कर बताया है, कि यह खाता उनका नहीं लग रहा है। इस मेल को उन्होंने आयकर विभाग को भी बता दिया था। बवजूद अधिकारी मानने को तैयार नहीं है। 27 मार्च को 2023 को आयकर विभाग ने 113.80 करोड़ रुपये जमा करने का नोटिस जारी किया है। रवि गुप्ता कहना है, कि अब वह हाईकोर्ट जाने की तैयारी में हैं, क्योंकि आयकर विभाग हर साल उन्हें टैक्स चुकाने का नोटिस जारी कर रहा है।

Related Articles

Back to top button