ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
मध्यप्रदेश

भगवामय हुआ मप्र कांग्रेस कार्यालय धर्म संवाद कार्यक्रम शुरू

भोपाल। प्रदेश में कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को उसी पैंतरों से मात देने की कोशिश में है। इसी सिलसिले में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में रविवार को धर्म संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के चलते पीसीसी दफ्तर पूरी तरह भगवा रंग में रंगा नजर आ रहा है। दफ्तर के चारों ओर भगवा ध्‍वज लहराते नजर आ रहे हैं। पीसीसी मुख्‍यालय के राजीव गांधी सभागार में सुबह 11 बजे शुरू हुए इस संवाद कार्यक्रम में प्रदेश भर के मठ मंदिरों के पुजारी, धर्माचार्य पधारे हैं। इस कार्यक्रम में पार्टी प्रदेशाध्‍यक्ष व पूर्व मुख्‍यमंत्री कमल नाथ के अलावा पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पीसी शर्मा, राजीव सिंह, प्रकाश जैन, जेपी धनोपिया अन्य सहित वरिष्ठ नेतागण शामिल हैं। बता दें कि कांग्रेस आज मठ मंदिर स्वायत्तता संकल्प दिवस मना रही है।

Related Articles

Back to top button