ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश

भंडारे के दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने किया हमला बुजुर्ग की मौत आधा दर्जन लोग घायल

भिंड। देहात थाना अंतर्गत वरका पुरा गांव के पास स्थित सिद्ध बाबा मंदिर पर सोमवार को भंडारे के दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। जिससे एक बुजुर्ग सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। यहां रात में इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार देहात थाना अंतर्गत वरकापुरा के पास स्थित सिद्ध बाबा मंदिर पर सोमवार को मन्नत पूरी होने के बाद पूजा-अर्चना करने के साथ ही भंडारे का आयोजन किया गया था। इसमें गांव के लोगों को भंडारा खाने के लिए बुलाया गया था।

दोपहर में पुरुषों के खाना खाने के बाद महिलाएं पंगत में बैठ गईं। करीब तीन बजे मंदिर के पास खड़े बरगद के पेड़ पर लगे मधुमक्खियों के छत्ते में किसी ने पत्थर फेंककर मार दिया। इसके बाद मधुमक्खियों का झुंड भंडारे खा रही महिलाओं पर टूट पड़ा।

मधुमक्खियों ने कई लोगों को डंक मार दिया। गंभीर हालत में 80 वर्षीय मृतक नेतराम कुशवाह पुत्र वृंदावन कुशवाह निवासी वरका पुरा के अलावा ओमवती पत्नी रामवीर कुशवाह, कामिनी कुशवाह, मधु, जमुना देवी, करिश्मा लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बताया जाता है, कि सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे नेतराम की मौत हो गई। जबकि ओमवती की हालत गंभीर बनी हुई है। अन्य लोग आराम मिलने पर छुट्टी कराकर घर चली गई हैं।

मंदिर पर भगदड़ मच गई

ग्रामीणों का कहना है, कि मधुमक्खियों के हमले के बाद सिद्ध बाबा मंदिर पर भगदड़ मच गई। बताया जाता है कि मधुमक्खियों ने बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को काट लिया। इलाज के लिए वहीं लोग जिला अस्पताल आए थे, जो अधिक घायल हुए थे।

Related Articles

Back to top button