ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश

हिंदू युवती के साथ पार्क में पकड़ा गया अर्शील ख़ान

इंदौर। हिंदू संगठन के लोगों ने मंगलवार को मुस्लिम युवक को हिंदू युवती के साथ पकड़ा। युवक को विजय नगर थाने ले गये लेकिन युवती ने रिपोर्ट करने से मना कर दिया। उसको मेघदूत गार्डन से पकड़ा था। अर्शील ने बताया वह भोपाल का है। रहने वाला है। सोमवार को युवती को लेकर इंदौर आया था। दोनों को अस्पताल में काम था। हालांकि वह झूठ बोल रहा था। हिंदू संगठन के लोगों ने कहा, वह युवती लव जिहाद का शिकार हो सकती थी, क्योंकि अर्शील के फ़ोन में कई लड़कियों से अश्लील चैटिंग मिली है।

बजरंग दल के जिला संयोजक मनोज यादव , कृष्णा वाघ, अक्षत पावडे़ व अन्य लोग उसको थाने ले गए, जहां पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर दी। थाना प्रभारी रवींद्र गुर्जर के मुताबिक़ युवती ने शिकायत से इंकार किया है।

उद्योगपति के बंगले में चोरी कर मधुमिलन की तरफ भागे चोर

दाल कारखाना संचालक रामअवतार जाजू के बंगले में हुई चोरी में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे है।चोरी करने वाले बदमाश कार से आए थे। पुलिस ने मधु मिलन चौराहा तक के सीसीटीवी फुटेज निकाल लिए है।साऊथ तुकोगंज निवासी जाजू के घर रविवार रात चोरी हुई थी। बदमाशों ने गार्ड मांगीलाल को बंधक बना लिया था।चोर पांच रुम के ताले तोड़ कर सोना-चांदी के आभूषण चुरा कर ले गए।सोमवार को पुलिस ने दो थानों की टीम गठित कर जांच में लगाया।डीवीआर चालू कर फुटेज निकाले तो बदमाश आते हुए दिख गए। आरोपित कार से आए थे और एमजी रोड़ से मधु मिलन चौराहा की तरफ भागे है।इसके आगे के फुटेज पुलिस को नहीं मिलें है।

Related Articles

Back to top button