ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
देश

प्रधानमंत्री मोदी कोविड संबंधी तैयारियों को लेकर आज शाम 4:30 बजे करेंगे उच्च स्तरीय बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोविड से संबंधित स्थिति और सार्वजनिक स्वास्थ्य तैयारियों की समीक्षा के लिए आज शाम 4:30 बजे उच्च स्तरीय बैठक करेंगे। कोरोना संक्रमण के मामले देश में फिर बढ़ रहे है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार को ताजा अपडेट आंकड़ों के अनुसार सक्रिय मामले बढ़कर अब 6,350 हो गए हैं।

पिछले 24 घंटे की अवधि के दौरान देश में कोविड-19 के कुल 918 नए मामले सामने आए। इस दौरान चार लोगों की इस संक्रमण से जान गई है। इसमें राजस्थान के दो और कर्नाटक व केरल का एक-एक व्यक्ति शामिल है। डाटा के अनुसार कुल संक्रमितों की संख्या 4,46,96,338 हो गई है।

सक्रिय मामले कुल मामलों का 0.01 प्रतिशत हैं। राष्ट्रीय रिकवरी दर 98.8 प्रतिशत दर्ज की गई है। संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या 4,41,59,182 है। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, अब तक राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत कुल 220.65 करोड़ वैक्सीन दी जा चुकी है।

Related Articles

Back to top button