ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
छत्तीसगढ़

‘सदस्यता खत्म होने से राहुल गांधी को नहीं पड़ता फर्क, देश की आवाज उठाते रहेंगे’, PC में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी का बयान

रायपुर। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा मंगलवार को दो दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ पहुंचीं हैं। आज बुधवार को कांग्रेस प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए राहुल गांधी के मामले को लेकर कहा कि राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म हो गई है और सदस्यता खत्म होने से राहुल गांधी को फर्क नहीं पड़ेगा। राहुल गांधी देश की आवाज उठाते रहेंगे।

बता दें कि PCC प्रभारी कुमारी शैलजा बीते दिन मंगलवार शाम को PC में कहा कि “आप देख सकते हैं छत्तीसगढ़ में हमारे मुख्यमंत्री ओबीसी से हैं। राजस्थान में हमारे मुख्यमंत्री ओबीसी से हैं। यहां मैं फिर कहूंगी कि यह उनकी सोच है। हमारे देश को, समाज को हर तरह से बांटने का प्रयास करते हैं।

चाहे धार्मिक रूप से, चाहे जाति के रूप से। जब इन्हें कुछ नहीं मिलता तो यह समाज को बांटने की बात करते हैं। ओबीसी का न मुद्दा था और न यह मुद्दा है। भाजपा इसे जितना भी मुद्दा बनाना चाहे, लेकिन यह मुद्दा नहीं होगा और न यहां की जनता ऐसे मुद्दे को एक्सेप्ट करेगी”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button