ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
देश

दिल्ली में अब केजरीवाल के खिलाफ लगे पोस्टर AAP करेगी बड़ा विरोध प्रदर्शन

दिल्ली में भाजपा और कांग्रेस के बीच पोस्टर वार जारी है। एक दिन पहले आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ पोस्टर लगाने की कोशिश की तो दिल्ली पुलिस ने एक्शन लिया। 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया और 100 अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।

अब दिल्ली पुलिस की इस कार्यवाही के खिलाफ आम आदमी पार्टी बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है। जंतर-मंतर पर होने वाले इस प्रदर्शन में अरविंद केजरीवाल भी शामिल होंगे। इस बीच, गुरुवार को दिल्ली में आम आदमी पार्टी के कार्यालय के सामने ‘केजरीवाल हटाओ, देश बचाओ’ के पोस्टर लगाए।

पोस्टर विवाद, जानिए क्या है कहानी

दिल्ली में सार्वजनिक जगहों पर अवैध पोस्टर चस्पा करने के मामले में पुलिस ने 150 एफआईआर दर्ज की हैं, जिनमें 36 एफआईआर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोस्टर से संबंधित हैं। पुलिस ने सोमवार और मंगलवार, दो दिन तक पूरी दिल्ली में अभियान चलाकर अवैध पोस्टर चस्पा करने के मामले में यह कार्रवाई की है।

छह आरोपित गिरफ्तार किए गए हैं, जिनमें प्रिटिग प्रेस के दो मालिक, मारुति वैन का चालक और पोस्टर चस्पा करने वाले तीन कर्मचारी शामिल हैं। सभी को थाने से ही जमानत पर छोड़ भी दिया गया है।

पुलिस ने संपत्ति बदरंग अधिनियम के साथ ही प्रेस एवं रजिस्ट्रेशन ऑफ बुक्स अधिनियम के तहत यह कार्रवाई की है। विशेष आयुक्त (कानून व्यवस्था) दीपेंद्र पाठक का कहना है कि दिल्ली पुलिस समय-समय पर इस तरह की कार्रवाई करती रहती है। कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

पुलिस ने एक राजनीतिक पार्टी के कार्यालय से अवैध पोस्टर लेकर राजधानी में सार्वजनिक जगहों पर चस्पा करने के लिए जा रही एक मारुति वैन को भी जब्त किया है। वैन में हजारों की संख्या में पोस्टर मिले हैं।

बरामद पोस्टरों पर कहीं भी प्रिटिग प्रेस का नाम नहीं लिखा है। पाठक ने कहा कि आर्थिक, राजनीतिक, सामाजिक या अन्य किसी भी विषयवस्तु को लेकर अधिनियम के तहत कार्रवाई करना दिल्ली पुलिस की जिम्मेदारी है।

अधिनियम के अनुसार, हर पोस्टर, पर्चे व बैनर पर मुद्रक का स्पष्ट विवरण होना कानूनी रूप से अनिवार्य है। ऐसा न करने पर संपत्ति बदरंग अधिनियम के अलावा प्रेस एवं रजिस्ट्रेशन आफ बुक्स अधिनियम के तहत दंडात्मक कार्रवाई करने का प्रविधान है।

Related Articles

Back to top button