ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
धार्मिक

जानें, रमजान के पाक महीने में क्या करें और क्या न करने की है मनाही

नई दिल्ली | इस्लाम में रमजान का महीना बेहद पवित्र माना जाता है। यह इस्लामिक कैलेंडर का नौवां महीना होता है। इस साल रोजे 24 मार्च से शुरू होगी। बुधवार को चांद का दीदार न होने की वजह से अप जुमे से जुमे से रोजे की शुरुआत होगी। इस महीने में इस्लाम धर्म के मानने वाले लोग रोजे रखते हैं और खुदा से इबादत भी करते हैं। इसमें सुबह में अजान पढ़ने के साथ सहरी की जाती है। वहीं, दिनभर उपवास रखते हैं। इस दौरान खाने पीने की मनाही होती है। वहीं, शाम में इफ्तार करते हैं। रोजे रखने के लिए कई कठोर नियम हैं। इन नियमों का पालन अनिवार्य होता है। आइए जानते हैं कि रमजान के पाक महीने में क्या करें और क्या न करें-

क्या करें

-रमजान के महीने में रोजाना नमाज अदा करना अनिवार्य है। इसके लिए रोजे रखने के साथ-साथ रोजाना पांचों वक़्त की नमाज जरूर अदा करें।

-वक्त पर सहरी और इफ्तार करें।

-खुदा की इबादत अधिक से अधिक करें।

-सहरी और इफ्तार के लिए खाने पीने की चीजें दान करें।

-इस्लाम में दान को जकात कहते हैं। रोजे रखने के दौरान अपनी आमदनी का कुछ हिस्सा जरूर दान करें। जथा शक्ति तथा भक्ति भाव से जरूरतमंदों को दान दें। उन्हें इफ्तार में खाना खिलाएं।

-अगर आपके पास पर्याप्त समय रहता है, तो रोजे रखने के दौरान कुरान पढ़ें।

क्या न करें

-रोजे रखने के दौरान धूम्रपान न करें।

-दिनभर उपवास रखें। मगरिब अजान से पहले कुछ भी न खाएं।

-किसी भी व्यक्ति के प्रति द्वेष की भावना न रखें।

-कई लोगों का मानना है कि रोजे रखने के बाद स्नान नहीं करना चाहिए। आप रोजा रखने के दौरान स्नान कर सकते हैं। आप चाहे तो नमाज अदायगी से पहले स्नान कर सकते हैं।

-रोजा रखने के दौरान दिन के समय में दवा का सेवन न करें। बीमार व्यक्ति को रोजा न रखने की इजाजत है।

‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button