ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश

श्री श्री रविशंकर ने गोपालपुर में की नर्मदेश्वर की प्राण प्रतिष्ठा

जबलपुर । आर्ट आफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर ने नर्मदा तट गोपालपुर में नर्मदेश्वर शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा की। सुबह आठ से 10.30 तक आयोजित किए गए अनुष्ठान के दौरान मंडप के बाहर दूर तक मंत्र की ध्वनि गूंजती रही। श्री श्री नर्मदेश्वर प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंंदिर के नेपथ्य में स्थित परिसर में भीड़ जुटी रही। मंंदिर से परिसर तक शिष्य सिर पर छतरी लगाकर उन्‍हें लेकर आए। परिसर में बनाए गए मंच पर श्री श्री रविशंकर ने वाक की।

इस दौरान भक्त गुलाब, रुद्राक्ष माला, मोर पंख, चाकलेट, रुपये और वस्त्र भेंट किया। बोले श्री श्री रविशंकर सब लोग गाओ, भजन में तल्लीन हो जाओ। प्रार्थना भक्ति में स्वयं को ढाल लो। आप सभी प्रार्थना करें और प्रसन्न रहने की कोशिश करें। यही प्रसाद है। संकल्प डालो और प्रतीक्षा करें, विश्राम करें कि काम होकर रहेगा। दिल में ईश्‍वर के प्रति भक्ति हो तो सत्यम, शिवम, सुंदरम होता है। कार्यक्रम के दौरान कुछ समर्थ‍क झूमते रहे। जय गुरुदेव का नारा लगाते हुए भजन के शब्‍द कानों मधुरता घोलते रहे। भजन के बाद अन्नपूर्णा सेवा के दौरान लाइन लगाकर प्रसाद लेने के निर्देश।

Related Articles

Back to top button