ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश

पनागर में भागवत कथा की शोभायात्रा में शामिल हुईं 25 हजार महिलाएं

जबलपुर। जिले के विकास खंड पनागर में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इसी संदर्भ में आज भव्‍य कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में 25हजार महिलाएं शामिल हुई। पीताम्बरी वस्‍त्र धारण किए महिलाएं सिर पर कलश लेकर निकलीं। मंगल गान और भक्ति गीत गाते हुए वे कथा स्थल पहुंचीं।

श्री बागेश्वर धाम सरकार धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री महाराज 25 से 31 मार्च तक पनागर में श्रीमद भागवत कथा की ज्ञान गंगा बहाएंगे। इससे पूर्व 24 मार्च यानी आज कलश शोभायात्रा निकाली गई जिस जिसमें 25 हजार महिलाएं शामिल हुईं। शोभायात्रा सुबह 10 बजे हनुमान मंदिर देवरी तिराहा पनागर से प्रारंभ होकर कथा प्रांगण पहुंचीं। आयोजक विधायक सुशील तिवारी इंदू ने बताया कि शोभायात्रा में शामिल सभी माताएं-बहनें पीताम्बरी वस्त्र धारण किए थीं। कलश सिर पर रख कर मंगल गान और भक्ति करते हुए वे कथा स्थल पहुंचीं। कथा के व्यास बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेन्द्र शास्त्री का आगमन 25 मार्च को होगा। 25 से 31 मार्च तक शाम चार बजे से रात आठ बजे तक संगीतमय भागवत कथा होगी। 27 एवं 28 मार्च को पंडित धीरेंद्र शास्त्री द्वारा दिव्य दरबार लगाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button