ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
मध्यप्रदेश

ओलावृष्टि में 25 प्रतिशत फसल नष्ट हुई तो शिवराज सरकार कराएगी बेटी का विवाह

भोपाल। ओलावृष्टि और असमय वर्षा के कारण फसल बर्बाद हो गई है और घर में बेटी का विवाह-निकाह है, तो परेशान न हों। राज्य सरकार ने किसानों को मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह योजना का लाभ देने का निर्णय लिया है। उनके लिए आवेदन जमा करने और विवाह कार्यक्रम के आयोजन की कोई समयसीमा भी नहीं रखी गई है। सामाजिक न्याय विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।

प्रदेश में 35 हजार से अधिक किसानों की फसलें ओलावृष्टि, असमय वर्षा और तेज हवा से खराब हुई हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया और किसानों से बात की है। इस दौरान कई किसानों ने बताया कि फसल खराब होने से उनकाे बेटी का विवाह टालना पड़ेगा। इस स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री ने किसानों को मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह योजना का लाभ देने का निर्णय लिया है। बता दें कि इसके बाद प्रदेश में फिर से ओलावृष्टि हुई है, इसके लिए सर्वे कराया जा रहा है।

जेवर और अन्य सामग्री देने के नियम भी बदले

सरकार ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह योजना में नवविवाहिता को जेवर एवं अन्य सामग्री देने के नियम भी बदल दिए हैं। सामग्री देने में गड़बड़ी सामने आने के बाद 18 मार्च 2023 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुरहानपुर के शाहपुर में लाड़ली बहना कार्यक्रम में यह घोषणा की थी। सामाजिक न्याय विभाग ने इसके भी आदेश जारी कर दिए हैं। अब 11 हजार की बजाय वधु को 49 हजार को अकाउंट पेयी चेक दिया जाएगा। जिससे वह जो चाहे सामग्री खरीद सकेगी। जबकि छह हजार रुपये उस निकाय को दिए जाएंगे, जो विवाह कार्यक्रम आयोजित करेगा।

Related Articles

Back to top button